ईवीएम लोकतंत्र के लिए घातक, तीसरे चरण में करेंगे हाईवे जाम - भामुमो

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 9:17 PM (IST)

बाड़मेर। भारत मुक्ति मोर्चा की ओर से राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ आन्दोलन के तहत ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। देश के तीस राज्यों के 550 जिलों के साथ बाड़मेर में भी विशाल महारैली और धरना देकर प्रदर्शन किया गया। शहर में भामुमो कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर सर्किल से विशाल रैली भी निकाली और धरना दिया। इस दौरान सभी ने ईवीएम को लेकर शासक वर्ग को निशाने पर लिया और कहा कि जिन देशों ने ईवीएम को बनाया, वे विकसित होने के साथ ईवीएम को भी नकार चुके हैं। उन्होंने ईवीएम में भारी गड़बड़ी होने की बात भी कही और कहा कि सत्ता पक्ष इसका भारी दुरुपयोग कर सकता है। इस मौके पर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोतीराम मेणचा ने कहा कि आज हमारे लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें संगठित होने की जरुरत है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे