नारी हित संरक्षण के समग्र प्रयास हों - सुमन शर्मा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 8:19 PM (IST)

बारां। समाज में नारी हितों के संरक्षण के लिए समग्र प्रयास की जरूरत है। साथ ही उससे संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशील और तत्पर होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ये कहना है महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा का। वे शुक्रवार को बारां प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी नारी अस्मिता और सम्मान से जुड़े प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवादियों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने नारी उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों के बारे में जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह और उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों से ऐसे मामलों की विस्तृत जानकारी ली और शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे