किसानों ने कृषि मंडी में किया प्रदर्शन, वार्ता के बाद निकला हल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 8:15 PM (IST)

टोंक। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने दूसरे दिन भी किसानो की जिंस की तुलाई नहीं की तो नाराज सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को मंडी के मुख्य द्वार पर वाहन लगाकर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने मंडी प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। बाद में मंडी सचिव मोहम्मद इश्तियाक कुरैशी की अध्यक्षता में पल्लेदार-मजदूरों एवं व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद मंडी शुरू हो पाई।

पल्लेदारों ने आढ़तियों, दुकानदारों पर ओवरलोडिंग माल तुलाई करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि माल की तुलाई नहीं की जा रही थी, जिससे आढ़तिया भी किसानों की फसल लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे मे दूसरे दिन जब मंडी सचिव मोहम्मद इश्तियाक कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी तो नाराज किसानों ने फिर जाम लगा दिया।

पल्लेदार संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह ने बताया कि पल्लेदार मंडी में काम कर रहे हैं, पल्लेदार संघ की ओर से कोई कार्य बंद नही है। सरकारी कार्य चालू है, समर्थन मूल्य का गेहूं खरीदा जा रहा है।



अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मामले को देखते हुए मंडी सचिव इश्तियाक अहमद कुरैशी ने पल्लेदार संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व व्यापारी भागचंद जैन, ज्ञानचंद खुरेड़ा वाले, शैलेन्द्र जैन आदि के साथ वार्ता करके समस्या का हल निकाला। उसके बाद मंडी में काम शुरू हो पाया।


यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!