पिता रणधीर कपूर के ये संकेत,जल्द ही दूसरी शादी करेंगी करिश्मा कपूर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 4:51 PM (IST)

हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने तीसरी शादी ऋचा सचदेव से की है। तभी से करिश्मा की दूसरी शादी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। वहीं पापा रणधीर कपूर ने अपने कुछ संकेतों से ये जाहिर कर दिया हैं कि अब ​करिश्मा भी जल्दी ही दूसरी शादी कर सकती है। आपको बता दें कि, संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई। दोनों को फैमिली पार्टीज और अन्य कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों अधिकारिक तौर पर कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की।

वहीं इस बारे में रणधीर कपूर ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि, उनकी बेटी करिश्मा कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं है। बातचीत से रणधीर कपूर इशारा दे रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाइफ में कोई है और वह शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी संदीप तोषनीवाल मौजूद थे।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस पार्टी के दौरान रणधीर कपूर से जब करिश्मा की शादी को लेकर बात की गयी, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोलो खुश और सेटल हैं। मैंने उनसे शादी के बारे में बात नहीं की। लेकिन अगर वह ऐसा कुछ प्लान करती हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।’

स्पेशल: इन अभिनेत्रियों से रहा अक्षय का अफेयर!

करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल को उनकी पत्नी आश्रिता से तलाक लेने के लिए कोर्ट ने मंजूरी दी है। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने हाल ही में प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी कर ली है। 13 अप्रैल को दोनों ने दिल्ली में शादी की थी। पपरांजी को दूर रखते हुए शादी समारोह काफी साधारण रहा जिसमें कि केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल हुए।

बॉलीवुड सेलेब्स का अजीब टोटका...,करेंगें ट्राई!

दोनों की शादी की खबर तब सामने आईं जब प्रिया की बहन चारु ने शादीशुदा नए जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि न्यूयॉर्क में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी ग्रैंड फंक्शन था।

महमूद को किशोर ने नहीं दिया काम,जानें-रोचक किस्से