आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर फेंका तेजाब, झुलस गई

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017, 4:46 PM (IST)

भीलवाड़ा। जिले के कुड़ी चौराहे के पास अज्ञात बाइक सवार युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला का शरीर झुलस गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। वहीं कोटड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांगवतों का खेड़ा निवासी 35 वर्षीय पीडि़ता पिंकू कंवर ने बताया कि दोपहर में आंगनबाड़ी का काम करके घर लौट रही थी। कुड़ी चौराहे के निकट पीछे से बाइक पर स्कॉर्फ बांधकर आए बदमाश ने पीछे से उसके चहेरे पर कुछ फेंका। उसके बाद उसके शरीर में जलने होने लगी। वहीं पीडि़ता के चचेरे भाई नटवर सिंह ने कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। वहीं कोटड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे