अली असगर-सुनील ग्रोवर ने मिलाया हाथ, साथ में करेंगे कॉमेडी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अप्रैल 2017, 10:17 AM (IST)

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा द्वारा किए गए दुव्र्यवहार के कारण उनके शो कपिल शर्मा शो में काम करना बंद दिया। उसके कपिल शर्मा के शो में सिर्फ कीकू शारदा ही रह गए हैं शेष सभी ने सुनील ग्रोवर के समर्थन में इस शो से किनारा कर लिया। प्राप्त समाचारों के अनुसार अब कपिल शर्मा शो से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर और अली असगर ने हाथ मिला लिया है। एक बार फिर सुनील ग्रोवर और अली असगर साथ में कॉमेडी करते दिखाई देंगे। सुनील और अली ‘सबसे बडा कलाकार’ नाम के स्टेज कॉमेडी शो में साथ नजर आएंगे। जब से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में झगडा हुआ है, तब से अली असगर भी कपिल के शो से दूरियां बनाए हुए हैं। इतना जरूर हुआ है कि उपासना सिंह ने कपिल शर्मा के शो में उनकी मासी के किरदार में प्रवेश कर लिया है। शो के प्रशंसक आज भी शो की पुरानी कास्ट को याद करते हैं। उन्हें सुनील ग्रोवर और असगर अली के बिना यह शो कम पसन्द आ रहा है। शो से अलग होने के बाद सुनील स्टेज पर कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी डॉ. मशहूर गुलाटी शो के नाम से एक स्टेज शो सुनील कर चुके हैं। इसे शो में उनके साथ कीकू शारदा भी नजर आए थे। दिल्ली में उनका ये शो काफी पसंद किया गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे