भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर सुशांत सिंह राजपूत की दमदार एक्टिंग ने सभी के दिलो में अपनी जगह बनाएं रखी है। ऐसे में हर कोई फिल्म मेकर सुशांत के साथ काम करना चाहता है। खबरों की माने तो सुशांत सिंह की गॉड फादर एकता कपूर भी उन्हें लेकर काम करने की सोच रही है। सुशांत सिंह और एकता कपूर फिल्म ‘केदारनाथ’ पर एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को एकता कपूर के कजन भाई अभिषेक कपूर निर्देशित करेंगे। सुशांत को एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी प्रसिद्धी मिली थी, तब से ही दोनों में खूब जमती है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह ने जिस फिल्म ‘काय पो छे’ के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, उस फिल्म को भी एकता कपूर के भाई अभिषेक कपूर ने ही निर्देशित किया था। ऐसे में हम ये कह सकते हैं सुशांत सिंह राजपूत, एकता कपूर और अभिषेक कपूर की केमेस्ट्री फिल्म ‘केदारनाथ’ में खूब जमने वाली है।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जहां एक तरफ अभिषेक कपूर ‘केदारनाथ’ का निर्देशन करने वाले है तो वही दूसरी
तरफ इन्होने ‘फितूर’ और ‘रॉक ऑन’ जैसी फिल्मे भी बनाई है। सुशांत की बात
करें तो बता दे कि, फिल्म ‘एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की सफलता के बाद
सुशांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राबता’ और ‘चन्दा मामा दूर’ जैसी फिल्मो
में बेहद ही व्यस्त है। फिल्म मेकर एकता कपूर निखिल अडवानी के साथ ‘बाजार’
फिल्म बनाने वाली थी, जिसमें सैफ अली खान दिखाई देने वाले थे। मगर एकता और
सैफ के बीच कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन पाई और उन्होंने वह फिल्म छोड दी।
इसके बाद एकता कपूर ने फिल्म ‘केदारनाथ’ बनाने की सोची।