गोलमाल अगेन का प्रचार शुरू, सितारे साझा कर रहे तस्वीरें, देखिए

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 मार्च 2017, 11:07 AM (IST)

पिछले सप्ताह से रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ दिलवाले बनाने वाले रोहित शेट्टी ने पुन: अजय देवगन का दामन थामा है और उनके साथ बतौर निर्माता वे अपनी सफल सीरीज गोलमाल के चौथे भाग को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों तेजी से की जा रही है। बीते कुछ दिनों से फिल्म जगत के गलियारों में गोलमान अगेन की स्टारकास्ट चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों सितारों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। एक बार फिर शनिवार को फिल्म के सितारों की तस्वीर फैन्स के साथ साझा किया गया है। इस बार अरशद वारसी ने यह तस्वीर शेयर की है। साथ में मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अरशद वारसी ने लिखा, ‘दिनभर की मेहनत के बाद हम लोग कुछ ऐसे दिखते हैं।’ इसके बाद अरशद ने स्माइली के साइन भी पोस्ट किए हैं। इस तस्वीर में अरशद वारसी के साथ तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे और परिणीति चोपड़ा नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार फोटो में अजय देवगन, रोहित शेट्टी और तब्बू नहीं नजर आ रहे हैं।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर सुपरस्टार अजय देवगन ने फिल्म से जुडी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थी। फिल्म जगत में इन दोनों को बेस्ट फ्रेंड्स के तौर पर देखा जाता है। गोलमाल सीरीज की सभी फिल्मों में अजय देवगन नजर आए हैं। आप भी देखिए वो तस्वीरें जो अजय देवगन ने फैन्स के साथ शेयर की थी।

जब इन अभिनेत्रियों ने बिकिनी को कहा Big NO!