धधकते अंगारो पर दौड़ी आस्था, अंगारो पर चलकर किए माता के दर्शन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मार्च 2017, 10:22 AM (IST)

प्रतापगढ़। जिले के अरनोद उपखंड के निनोर गांव में आयोजित तीन दिवसीय मां पद्मावती मेले श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी दिखाई दी। माता के प्रति भक्तों की अगाध आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर चलकर माता के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने माता के दरबार में ढोक लगाकर मनौतियां भी मांगी। मान्यता अनुसार निनोर गांव में मां पद्मावती का हजारों वर्ष पुराना मंदिर है। बताया जाता है की यंहा आने वाले श्रद्धालुओं की हर एक मनोकामनाए पूर्ण होती है। राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु यंहा आते हैं। प्रतिवर्ष यंहा लगने वाले मेले में श्रद्धालु दहकते अंगारो पर चलकर मां पदमावती के दर्शन कर माता के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते है। यहां आए श्रद्धालुओ ने बताया की मां के दरबार के सामने जलाई गई अग्नि पर चलकर माता के दर्शन कर मांगी जाने वाली हर एक मन्नत पूरी होती है। यहां अंगारो पर से श्रद्धालु इस तरह गुजर रहे थे जेसे मानो वह आग नहीं फूलों की सेज हो। अंगारो पर से गुजरने वालो में युवा, व्रद्ध, महिलाए एंव बच्चे सभी उम्र के लोग शामिल थे।
सूनी गोद भरती है माता
मान्यता यह भी है की माता के दर्शन करने से नि:संतान दम्पतियों को संतान की प्राप्ति होती है। दूर दराज से आए कई श्रद्धालुओं ने बताया की माता के आशीर्वाद से हमे संतान की प्राप्ति हुई है। माता रानी से सच्चे मन से मांगने पर हर एक मनोकाना पूरी होती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी