Confirm! पापा रणधीर के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंची करिश्मा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 फ़रवरी 2017, 11:14 AM (IST)

70 के दशक के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। रणधीर के इस दिन को खास बनाने के लिए उनके करीबि दोस्त और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। लेकिन इसी बीच करिश्मा कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ पिता के जन्मदिन पर पहुंची थी। इसे देख कर ऐसा लगता हैं कि करिश्मा ने कपूर खानदान के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दिया है।
इन तस्वीरों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। संदीप फिलहाल शादीशुदा हैं। वह अपनी पत्नी से तलाक लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित बताया है। संदीप तोषनीवाल की 11 और 6 साल की दो बेटियां भी हैं।

पापा के बर्थडे पर संदीप के साथ पहुंचना उनके रिश्ते को एक कनफर्मेशन दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संदीप के अफेयर की चर्चा है।


[# बॉलीवुड में नेताओं के बच्चे...कोई हिट,कोई फ्लॉप]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

गौरतलब है कि इस दिन को रणधीर कपूर ने अपनी स्टार बेटियां यानी करीना कपूर खान और ​करिश्मा कपूर ने साथ मिल कर मनाया था। साथ में उनके दामाद सैफ अली खान मौजूद थे। दोनों बेटियों ने अपने पापा के लिए चेंबुर में शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया और इस मौके पर अपने नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पिता के जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

[# आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग ]

[# प्रोफेशनल हुए सितारे, ब्रेकअप के बाद आई फिल्में, कुछ सफल, कुछ असफल]

[# स्पेशल: इन अभिनेत्रियों से रहा अक्षय का अफेयर!]

[# कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! ]

[# तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के]

[# जानिए ऋतिक क्यों लेते है आज भी स्पीज थैरेपी?]