रायबरेली। यूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के मकसद से प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंची। राहुल गांधी ने यहां चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर जमकर हमला, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा बिना कुछ बोले ही चली गईं। लोगों की उम्मीद थी कि प्रियंका पुराने अंदाज में लोगों को संबोधित करेंगी। राहुल ने यहां कहा कि हम बस तीन चीजें चाहते हैं- किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, जो उगाते हैं उसके लिए सही दाम।
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर पूरे उत्तर प्रदेश में यात्री निकाली थी। उत्तर प्रदेश के दो करोड़ किसान पीएम मोदी से कर्ज माफी की अपील कर रहे हैं। मैंने पीएम मोदी से कर्जा माफ के लिए मुलाकात की, जब मैंने मोदी जी से कहा कि किसान चाहता है उनका कर्जा माफ हो, मोदी जी का जवाब था (लंबी खामोशी)... मोदी जी ने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव आते ही पीएम ने भाजपा सरकार आते ही कर्जा माफ करने की बातें कहनी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। तब हमारी उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं थी। अगर पीएम मोदी चाहें तो 15 मिनटमें कर्जा माफ कर सकते हैं। पीएम मोदी ने बिहार में चुनावों से पहले भी लाखों करोड़ों रुपये देने का वादा किया, लेकिन चुनाव हारने के बाद उन्होंने बिहार को स्पेशल पैकेज नहीं दिया।
पीएम जहां जाते हैं, रिश्ता बनाते हैं, पर निभाते नहीं
[# किस पार्टी को वोट देना है? पति-पत्नी में नहीं बन रही सहमति, कई घरों में क्लेश]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वहां रिश्ता
बनाते हैं। बनारस गए तो कहा कि बनारस का बेटा हूं, गंगा मेरी मां है।
उन्होंने बनारस को वादा किया था कि बनारस को साफ कर दूंगा, लेकिन बनारस अभी
भी साफ नहीं है। मीडिया वालों को मोदी से घबराहट होती है। मोदी जी ने कहा
कि हिंदुस्तान गंदा है, यहां बहुत कचरा है, ऐसा करते हैं कि मैं अमेरिका जा
रहा हूं ओबामा से मिलने, और तुम लोग झाड़ू उठाकर सफाई कर लो। इससे पहले
राहुल गांधी ने फतेहपुर में रैली के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर
हमले किए।
पूरे करो वादे
[# UP:राहुल-अखिलेश का10सूत्री एजेंडा]
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी अपने
वादे पूरे करने की नसीहत दी। राहुल गांधी का आरोप था कि पीएम ने अच्छे
दिनों का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘2014 में मोदीजी
ने कहा कि डीडीएलजे की तरह अच्छे दिन आने के सपने दिखाए। दिलवाले
दुल्हनियां वाली पिक्चर दिखाई, ढाई साल बाद लगा, गब्बर सिंह आ गया।’
निभाने से निभते हैं रिश्ते
[# ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]
राहुल
गांधी ने खुद को यूपी का गोद लिया हुआ बेटा बताने पर मोदी को आड़े हाथों
लिया। राहुल ने कहा मोदीजी जहां भी जाते हैं, रिश्ते बनाने में लग जाते
हैं। उन्होंने कहा कि रिश्ते बोलने या जताने से नहीं, बल्कि निभाने से बनते
हैं। राहुल का आरोप था कि मोदी बिना सोचे-समझे काम करते हैं और उनके राज
में आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे सीनियर नेताओं के पास कोई काम नहीं बचा
है।
राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम ने किसानों के बजाय बड़े उद्योगपतियों
की मदद की है। वह मेक इन इंडिया की बात करते हैं, लेकिन एक युवा को रोजगार
नहीं मिला। पीएम मेक इन इंडिया कहते हैं, लेकिन हर जगह मेक इन चाइना दिखता
है। राहुल ने पीएम निशाना साधते हुए कहा, आप किसानों को पैसा नहीं देंगे,
विजय माल्या जैसे चोर को पैसा देंगे। किसान पूछ रहा है कि मोदी सरकार हमें
50,000 नहीं देते उन्हें करोड़ों दे देते हैं।
प्रियंका ने कहा,यूपी के पास अपने बेटे तो गोद लेने की जरूरत क्या...
पहली बार चुनाव में प्रचार करने उतरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी
पर निशाना साधा। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए
कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को लाइन में खडा कर दिया और केवल गरीब लोग ही
तकलीफ झेल रहे हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील भी की।
प्रियंका ने कटाक्ष करते हुए कहा,बहुत सुन लिया है इस देश ने, प्रदेश ने।
गोद लिया बेटा वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा
व कहा-जब यूपी के पास अपने बेटे हैं तो उसे गोद लेने की जरूरत क्या है। यूपी का हर लड़का नेता है और यहां का विकास कर
सकता है।
प्रियंका ने नोटबंदी को लेकर मोदी के बारे में कहा, `वह कहते हैं
कि यूपी में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। वह खुद किसी की बेटी, पत्नी, मां
का जिक्र करते हैं और सबसे रिश्ता जोड़ लेते हैं। मैं देश की करोड़ों
महिलाओं की तरफ से कहना चाहती हूं कि हमेशा किसी से रिश्ता जोड़ने की जरूरत
नहीं होती। इसकी जगह वह हमसे आंख से आंख मिलाकर बात करें और बताएं कि
हमारी बेटियों, बहनों और मांओं पर किसने अत्याचार किया है। उन्होंने (मोदी
ने) नोटबंदी के नाम पर आपकी बचत को कागज के टुकड़ों की तरह फिंकवा दिया था।
आपको बैंकों की लाइन में खड़ा होने पर मजबूर किया था। क्या वह महिलाओं पर
अत्याचार नहीं था?
आगे प्रियंका ने मोदी के संसदीय क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा,3
साल से सरकार में हैं।बनारस की जनता से पूछिए कि प्रधानमंत्री ने अपने
संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया। अमेठा का जन-जन बताएगा कि जब राजीव गांधी
प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र का कितना विकास किया
था। खोखले वादे करने वालों को पहचानिए और इस गठबंधन को इस तरह मजबूत बनाइए
कि आगे बढ़कर यह प्रदेश मजबूत बने और इसका विकास हो। आप लोग उनको वोट दें जो
आपके लिए काम करें न कि झूठे वादों में आएं। प्रियंका ने राहुल और अखिलेश
यादव के गठबंधन को जिताने की अपील की।