ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 जनवरी 2017, 12:44 PM (IST)

फरीदाबाद। एक संस्था ने गरीब कन्याओं से सामूहिक विवाह के नाम पर करीब 12 दूल्हों और उनके परिजनों को चूना लगा दिया। उत्तर प्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्यों से आए 11 दूल्हे बरातियों के साथ शादी करने के लिए रविवार को बल्लभगढ़ दशहरा मैदान पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें उस समय झटका लगा जब उन्हें न तो वैवाहिक सम्मेलन कराने वाले आयोजक मिले और न ही दुल्हन पक्ष के लोग। आयोजकों से जब दूल्हों के परिजनों ने संपर्क करने को फोन किया तो फोन भी स्विच ऑफ मिले। इसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

गरीब कन्याओं का विवाह करने का दावा करने वाली मेरठ की एक संस्था के पदाधिकारी संतोष, रेखा और अन्य फरीदाबाद में रहते हैं। आरोप है कि रेखा, संतोष ने लोगों में यह प्रचारित कराया कि उनकी संस्था 15 जनवरी को दशहरा ग्राउंड में 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी। सामूहिक विवाह के बोर्ड भी बनवाए गए। लोगों ने भी अपने जानकार अविवाहित युवकों का संपर्क पदाधिकारियों से कराया। संस्था के पदाधिकारियों ने दूल्हों व उनके परिजनों को भी लडक़ी दिखाई और रिश्ता तय करा दिया। इसके बाद शादी की तैयारियां कर ली गईं। ठगी के शिकार दूल्हों की शादी की बाकी रस्में पूरी हो चुकी थीं। बरात चढ़त और दुल्हन के साथ फेरे लेने की रस्म ही बाकी थी। दूल्हेवालों का कहना है कि सामाजिक संस्था ने उनसे किस्तों में 50 से 70 हजार रुपये ठग लिए। बाद में पता चला कि सामाजिक संस्था ने सिर्फ 4 लड़कियों को बारी-बारी सभी दूल्हों से मिलवाया था।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

कोसी कलां से शादी करने पहुंचे राकेश ने बताया कि करीब तीन माह पहले वह संस्था के पदाधिकारियों के संपर्क में आए थे। शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 31 सौ रुपये लिए गए और उसके बाद करीब 60 हजार रुपये शादी कराने के लिए लिए गए। शादी से पहले लडक़ी दिखाई गई और 15 जनवरी शादी की डेट दी गई थी। इसके अलावा थाने पहुंचे बाकी दूल्हों ने बताया कि किसी से 50 हजार रुपये तो किसी से 70 हजार रुपये वसूल किए गए। संस्था के पदाधिकारियों ने रकम लेने के बाद प्लेन पेपर पर रकम लिखी और उसके साथ संस्था की मुहर और सिग्नेचर कर पर्ची भी दी।
अदा कराईं गईं रस्में
मथुरा से आए सूरज की मां बीना ने बताया कि उनसे बेटे की शादी कराने के लिए 30 हजार रुपये लिए गए। 26 दिसंबर को बेटे की सगाई कराई गई और उसमें पीली चि_ी भिजवाई गई थी। इसके अलावा रिश्ता तय होने पर लडक़ी की गोद भराई की रस्म भी अदा की गई थी। शनिवार को ही 5 हजार रुपये दिए थे।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

दूल्हों को दिखाईं 4 लड़कियां
सिटी थाने में दूल्हे राकेश, मनोज कुमार, हरविलास, लक्ष्मण ने बताया कि यहां पहुंचने पर एक-दूसरे को उन लड़कियों के फोटो दिखाए, जिनसे उनका रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद पता लगा कि दूल्हों को 4 लड़कियां दिखाई गईं और उनमें से एक से रिश्ता तय करा दिया गया। एक लडक़ी का रिश्ता दो या तीन युवकों से तय कराकर रकम लेने का आरोप भी पीडि़तों ने लगाया है।

[@ प्रदेश में 4.48 लाख बेरोजगार पंजीकृत]