मसूरी में बर्फबारी,शीतलहर मैदानों में उतरी,राजस्थान में 3 जगह पारा 0

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 10:08 PM (IST)

नई दिल्ली। हिमाचल में मसूरी व समीपवर्ती इलाकों में बुधवार देर शाम अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई जिसके बाद दूर-दूर तक बर्फ की मोटी परत बिछ गई। मसूरी से 24 किलोमीटर दूर धनोल्टी, सुरकंडा, बुरांसखंडा के बीच जोरदार बर्फबारी से वहां मौजूद पर्यटकों को मानों बिन मांगी मुराद मिल गई। पर्यटकों का इस बर्फबारी से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का तापमान -3.2 डिग्री तक गिर गया है जो कि छह साल में सबसे कम तापमान है। मंगलवार रात को शिमला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका केलांग रहा। यहां पर -11.4 तापमान रहा। जबकि मनाली में -6.6, कल्पा में -8.6 और सोलन में -1 डिग्री तापमान रहा।

दिल्ली में ठंड ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। आज दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली में आने-जाने वाली कुल 44 ट्रेनों पर असर पडा है।


[@ पंजाब की चुनावी लड़ाई में कौन किससे आगे?]


राजस्थान में कई जगह पारा शून्य से नीचे...

राजस्थान में तीन स्थानों में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर जिला प्रशासन ने कडाके की सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री, चूरू में शून्य से नीचे 0.3, अलवर में शून्य से नीचे 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। भीलवाडा में 1 डिग्री, फलौदी 1.5, सीकर 2, पिलानी 2.5, श्रीगंगानगर 3.1, बीकानेर 3.7, जयपुर में 3.8, अजमेर 4.7, जैसलमेर 5, डबोक 5.4, बाडमेर 7 और कोटा में 8.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान वाले स्थानों पर पाला भी पड रहा है।

कश्मीर घाटी, लद्दाख में शीतलहर...

तापमान के जमाव बिन्दु से नीचे चले जाने के कारण लद्दाख क्षेत्र सहित कश्मीर संभाग में क़डाके की ठंड पड रही है और अधिकांश स्थानों पर कल इस मौसम में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पूरे कश्मीर घाटी और कुछ स्थानों सहित लद्दाख क्षेत्र में तापमान के कई डिग्री नीचे चले जाने के कारण कल मौसम की सबसे सर्द रात रही। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से नीचे 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि एक रात पहले 6.2 डिग्री था। अधिकारी ने बताया कि रिजॉर्ट का न्यूनतम तापमान जनवरी महीने में तीन साल में सबसे कम दर्ज किया गया।

[@ हिमाचल के 29 मंदिरों में 4 कि्वंटल सोना]


नारनौल में पारा शून्य से नीचे...

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण गलन वाली ठंड है। हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा और दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हिसार का पारा 1.0 डिग्री पर पहुंच गया है और आगामी तीन-चार दिन में यह पारा शून्य तक भी पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते अब हिसार के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी पाला पडऩेकी संभावनाएं प्रबल हो रही हैं।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम पारा क्रमश: 1.6 और 2.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। हरियाणा के अंबाला में रात का तापमान 4.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जतायी है।

[@ Punjab election 2017- क्या इस बार भी बागी बनेंगे कांग्रेस की हार का कारण...]