अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 3:51 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री एश्वर्या राय के प्यार के किस्से तो सभी ने सुने होंगे। आज भी अगर दोनो किसी समरोह मे दिख जाते हैं तो सुर्खियों में आ जाते है। वहीं एेश्वर्या राय बच्चन को सलमान खान से जुड़ी बातों पर रिएक्ट करने से बचता देखा जाता है। अरसे बाद एेश्वर्या को सलमान पर किए एक मजाक पर हंसते हुए देखा गया है। स्टारडस्ट अवॉर्ड में अमिताभ अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे। साथ ही यहां सलमान भी मौजूद थे।
कहा जाता है कि सलमान ने इस पूर्व विश्व सुंदरी से सच्चा प्यार किया था और यही वजह है जो वो आज भी बिना नाम लिए उनका ज़िक्र कर ही देते हैं।
हाल ही में जब अभिषेक बच्चन ने सलमान का मजाक उड़ाया तो ऐश्वर्या खुद की हंसी रोक नहीं पाई। बात दरअसल यह है कि एक अवाॅर्ड शो को अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे थे। बातों ही बातों में दोनों ने नोटबंदी की बात करदी।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

इस बात को अभिषेक ने बॉलीवुड स्टार्स से जोड़ दिया और कहा कि बॉलीवुड स्टार्स अगर एटीएम की लाइन में लगते तो क्या होता। अभिषेक ने सलमान के नाम पर चुटकी लेते हुए कहा, सलमान लाइन में लगे बिना सीधे बैंक के अंदर चले जाते और कहते- मुझ पर एक एहसान करना कि मुझपर कोई एहसान मत करना।

[@ बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! ]

हालांकि अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के लिए भी कहा, वो होते तो कहते- लाइन वहीं से शुरू होती है जहां से हम खड़े हो जाते हैं।अभिषेक बच्चन की बात सुन ऐश्वर्या जमकर हंसने लगीं। इस शो को टीवी पर भी जल्द ही दिखाया जाएगा।

[@ जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने]