रणवीर सिंह के साथ अपनी ​केमिस्ट्री को लेकर ये क्या बोल गई देसी गर्ल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 2:07 PM (IST)

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ी आने वाले दिनों में दो हिंदी फिल्मे कर सकती हैं। फिलहाल उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच है। जिसका ट्रेलर हाल ही में हिंदी और अग्रेंजी दोनों ही भाषाओं मेंं रिलीज हो गया है। प्रियंका ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी जोड़ी के लिए कहा है कि दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है।
प्रियंका ने दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। प्रियंका ने एक फिल्म में रणवीर की बहन और दूसरी में रणवीर का पत्नि का किरदार निभाया है।
रणवीर के साथ कैमिस्ट्री को लेकर प्रियंका ने कहा हम दोनों ने साथ में तीन फिल्में की हैं जो अापस में पूरी तरह से अलग हैं। एक फिल्म में गर्लफ्रेंड, एक फिल्म में बहन तो एक फिल्म में पत्नी का किरदार निभाया जोकि लोगों को काफी पसंद आया।

[@ ये है ऐश्वर्या की सुसाइड की खबरों का सच ]

मुझे लगता है अलग-अगल तरह के किरदार निभाकर हमने लोगों के दिलों में जगह बना ली है..और मुझे लगता है कि लोग हम दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। बहरहाल, आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच जल्दी रिलीज होने वाली है।

[@ सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल]