गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने जान दी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 जनवरी 2017, 7:27 PM (IST)

नूंह। जिले के ढ़ेकली गांव में चार बच्चों की मां ने रविवार रात को गले में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। मौत के पीछे आपसी कलह बताया जा रहा है। नूंह पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति व उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। नूंह थाना पुलिस प्रभारी अशोक कु मार ने बताया कि नसीम पत्नी आबीद निवासी ढ़ेकली रविवार रात को अच्छी तरह अपने बच्चों के साथ सोई थी। देर रात नसीम ने अपने गले में फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। नसीम का मायका दोहा गांव में है। मरने के बाद नसीम की मां नूरबानों को सूचना दी गई। नसीम के पिता दीन मौहम्मद पहले ही मर चुके है। नसीम चार बच्चों की मां है। उसकी मौत के पीछे आपसी कलह बताई जा रही है। नूरबानों ने अपने परिवार के साथ नूंह पूलिस को सूचना देने पर नूंह पुलिस ढ़ेकली गांव पंहुच गई। पुलिस ने मृतक नसीम का शव अपने कब्जे में ले लिया। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक नसीम की मां नूरबानों की शिकायत पर मृतक के पति व उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। शव का पोष्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है।

[@ 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...]