2017 Golden Globe Award: भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व, देव पटेल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 जनवरी 2017, 12:13 PM (IST)

ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से महशूर हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल का कहना है कि विदेशी फिल्मों में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें गर्व है।
देव ने 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर भारत में शूट की गई अपनी फिल्म लायन से जुड़े अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा, मुझे अपने देश का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद गर्व हो रहा है। यह एक शानदार अनभुव रहा।लायन में देव के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन और भारतीय कलाकार प्रियंका बोस, दीप्ति नवल, तनिश्ठा चटर्जी और नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी हैं।
देव ने अपनी सह-अभिनेत्री किडमैन की प्रशंसा करते हुए कहा, वह बेहद मित्रवत हैं। हमने केवल आठ महीने तैयारियां की और लगातार काम किया।

[@ इस बारे में बेटी नहीं लेती मां केटी की राय ]

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित द बेवर्ली हिल्टन में आयोजित समारोह की मेजबानी जिमी फैलन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं। प्रियंका राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में वह बेहद दिलकश नजर आईं। अमेरिकी टीवी शो क्वोंटिको से मशहूर हुईं प्रियंका ने समारोह में पुरस्कार प्रदान किया। वह जल्द ही फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

-आईएएनएस

[@ यह अभिनेत्री जहां भी जाती एक चीज जरूर खरीदती है....]