10 छक्के उडा चौथे नंबर पर आए कोरी एंडरसन, ये हैं टॉप-10

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 4:56 PM (IST)

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने रविवार को माउंट मौनगानुई में तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। एंडरसन ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मुकाबले में नाबाद 94 रन ठोके। एंडरसन की 41 गेंदों की पारी में दो चौके और 10 छक्के शुमार रहे।

इसके साथ ही एंडरसन किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए। 26 वर्षीय एंडरसन के 28 टी20 मैच में 426 रन हैं। इसके अलावा एंडरसन ने 13 टेस्ट में 683 और 44 वनडे में 1047 रन बनाए हैं।

अब हम देखेंगे टी20 में 9 और मौकों पर बल्लेबाजों द्वारा जमाए गए सर्वाधिक सिक्सर :-


[@ वर्ष 2016 के इन 10 T20 मुकाबलों में होती रहीं सांसें ऊपर-नीचे]

आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 29 अगस्त 2013
कहां : साउथम्पटन
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : 156 रन, 63 गेंद, 11 चौके, 14 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता


[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

रिचर्ड लेवी (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 19 फरवरी 2012
कहां : हेमिल्टन
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : नाबाद 117 रन, 51 गेंद, 5 चौके, 13 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 24 गेंद पहले 8 विकेट से जीता


[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

कब : 16 मार्च 2016
कहां : मुंबई
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : नाबाद 100 रन, 48 गेंद, 5 चौके, 11 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज 11 गेंद पहले 6 विकेट से जीता


[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

कब : 11 सितंबर 2007
कहां : जोहानसबर्ग
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 117 रन, 57 गेंद, 7 चौके, 10 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 14 गेंद पहले 8 विकेट से जीता


[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

लूट्स बोसमैन (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 15 नवंबर 2009
कहां : सेंचुरियन
विरुद्ध : इंग्लैंड
पारी का विवरण : 94 रन, 45 गेंद, 5 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 84 रन से जीता


[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]

मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज)

कब : 10 दिसंबर 2012
कहां : ढाका
विरुद्ध : बांग्लादेश
पारी का विवरण : नाबाद 85 रन, 43 गेंद, 3 चौके, 9 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज 18 रन से जीता


[@ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर टॉप पोजिशन पर रहे कोहली, ये हैं टॉप 10]

एविन लेविस (वेस्टइंडीज)

कब : 27 अगस्त 2016
कहां : लॉडरहिल
विरुद्ध : भारत
पारी का विवरण : 100 रन, 49 गेंद, 5 चौके, 9 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज 1 रन से जीता


[@ वर्ष 2016 के इन 10 T20 मुकाबलों में होती रहीं सांसें ऊपर-नीचे]

ग्लेन मेक्सवैल (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 6 सितंबर 2016
कहां : पल्लेकेले
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : नाबाद 145 रन, 65 गेंद, 14 चौके, 9 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 85 रन से जीता


[@ लोकेश राहुल ने खेली 199 रन की पारी, फिर भी इन 9 भारतीयों से रहे पीछे]

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

कब : 28 फरवरी 2010
कहां : क्राइस्टचर्च
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : नाबाद 116 रन, 56 गेंद, 12 चौके, 8 छक्के
नतीजा : टाई होने के बाद न्यूजीलैंड वन ओवर एलिमिनेटर में जीता

नोट : भारत की ओर से एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवी ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों पर 58 रन की पारी में 7 छक्के उड़ाए थे।

[@ वर्ष 2016 के इन 10 T20 मुकाबलों में होती रहीं सांसें ऊपर-नीचे]