कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गार्ड गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 जनवरी 2017, 6:14 PM (IST)

कोटा। जवाहर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के कमरे में घुसकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी हरीश भारती ने बताया कि आरोपी धनश्याम जवाहर नगर के कोकिला रेजीडेंसी में गार्ड है। इसी रेजीडेंसी में एलेन से मेडिकल की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा रहती है। देर रात धनश्याम शराब के नशे में छात्रा के कमरे में गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीडि़ता ने थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

[@ ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका]