जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 अक्टूबर 2017, 05:46 AM (IST)

आने वाले आज में कैसा रहेगा आपका समय? पारिवारिक जीवन कैसा बीतेगा? जेब की हालत कैसी रहेगी? नौकरी की संभावना बनेगी या नहीं? कारोबार में क्या होगा? प्यार में कामयाबी मिलेगी क्या? ये तमाम सवाल आपके मन में उठ रहे होंगे। इन सभी सवालों के जवाब के लिए हमारे ज्योतिष और वैदिक विशेषज्ञों की टीम ने किया है तैयार राशिफल आपके लिए......

मेष राशि : कार्य का दबाव बहुत अधिक हैं। यात्रा की मजबूरी हो सकती है परंतु यात्रा से सुपरिणाम नहीं आएंगे। जितना श्रम करेंगे उतना लाभ नहीं होगा परंतु कोई अच्छा आश्वासन मिल जाएगा। अर्धरात्रि से तुंरत पहले की गई वार्ताएं शुभ परिणाम दे सकती हैं। मातृपंक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। आर्थिक दबाव बहुत होगा परंतु उसका समाधान निकलने में अभी कुछ समय लगेगा।

Monthly Horoscope : Aries ( मेष ) Oct , 2017

यह महीना भाग-दौड़ में और धन प्रबंध में ही बीतेगा। आर्थिक स्थितियों को लेकर लगातार चिंतित रहेंगे और कार्य विस्तार में धन की आवश्यकता पड़ेगी। आप प्रतिद्वंद्विता में या उत्साह में कुछ कदम उठा सकतेे हैं परंतु वे आपकी जिम्मेदारी ही बढ़ाएंगे। इन दिनों यद्यपि लाभ की मात्रा बढ़ेगी और आप नये-नये रास्ते निकालेंगे परंतु धन और आय में समन्वय बैठाना मुश्किल हो जाएगा।
अविवाहित लोगों के लिए समय थोड़ा मुश्किल है, यदि कोई विवाह प्रस्ताव आए तो जल्दी न करें और निर्णय के लिए थोड़ा अधिक समय लें। व्यवसाय में भागीदारी को लेकर भी सचेत रहें और जब तक सभी पहलुओं का अध्ययन करके ही किसी काम में हाथ ड़ाले। आर्थिक दृष्टि से जो चल रहा है उसकी दिश ठीक है। नौकरी या आजीविका केक्षेत्रों में सुधार की गुंजाइस नजर आती है। किसी व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वीता में आप लाभ की स्थिति में रहेंगे।


[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[@ इन 4 बातों से आती हैं गरीबी, भूलकर भी नहीं करे ये काम]

वृष राशि : आज का दिन शुभफल देने वाला है। स्त्री वर्गों से लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्रों में अधिक लाभ की संभावना है। वाणी पर संयम रखें तथा कोई अप्रिय बात सामने आने पर भी यदि धीरज रखेंगे तो उसका लाभ आपको मिल सकेगा। व्यावसायिक मामलों में भारी प्रतिस्र्पद्धा रहेगी। यदि आप नौकरी में हैं तो आज आपका सम्मान बढ़ेगा। पद संबंधी थोड़ी बहुत चिंता बनी रह सकती है। यदि यात्रा की कोई योजना बना रहे हैं तो अभी स्थगित कर दें। पित्त संबंधी समस्या बनी रहेगी।

Monthly Horoscope : Taurus ( वृषभ ) Oct , 2017

यह महीना कुछ विशेष हो चला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ बढ़ सकता है। यदि गर्भवती महिला है तो सावधान, हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है।
आर्थिक दबाव बढ़ेगा। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी, इससे सोचे हुए काम बन जाएंगे। भागीदारी के मामले में थोड़ा सावधानी के साथ काम करें। भूमि-भवन संबंधी कोई निर्णय ले सकते हैं, भूमि या भवन से लाभ हो सकता है।

संतान की तरफ से किसी समस्या का समाधान महीने के उत्तराद्र्ध में ही आ पाएगा। आपके मन में उच्चाटन का भाव रहेगा परंतु निश्चिंत भी रहेंगे, क्योंकि आपके बिना भी लोगों के काम होते रहेंगे। धर्म, कर्म और आध्यात्म में मन लगेगा। लोक कल्याण के कार्यों में लगे रहेंगे। कोई आध्यात्मिक अनुभूति भी हो सकती है। शासन तंत्र से छोटी-मोटी परेशानियाँ रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन ही मन थोड़ी अशांति रहेगी, आरोप आएंगे और आप उनका जवाब दे पाएंगे। विवाद में आप विजयी रहेंगे। इस समय आपको परास्त करना मुश्किल है। किसी मामले में समझौता करने की परिस्थितियाँ आ सकती हैं।

मिथुन राशि : आज कामकाज में मन नहीं लगेगा। परिस्थितियों के कारण निराशा का भाव जन्म लेगा, उसका असर कामकाज पर आएगा परंतु कोई ना कोई सहयोग आपको मिलेगा जिससे लाभ भी होगा। कार्यप्रणाली में कुछ सुधार करना आवश्यक है। आपके ऊपर कुछ आक्षेप आ सकता है जिसका निवारण करने में एक-दो दिन लग सकते हैं। कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि वह व्यवसाय से संबंधी है तो आर्थिक लाभ होगा। आज खानपान में बहुत अनियमितताएं रहेगी। देर रात किसी विवाद से बचने की चेष्टा करें।
Monthly Horoscope : Gemini ( मिथुन ) Oct , 2017

यह महीना आपके लिए अच्छा जाने वाला है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी भी कारण से लम्बी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
किसी भूमि को विक्रय करने की परिस्थितियाँ बन रही हैं, यह भी सम्भव है कि आप अपना निवास या कार्य स्थान बदलने की चेष्टा करें। इस महीने आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और अनायास ही औसत से अधिक प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास आप कर रहे हैं वे सार्थक होंगे।

जीवन साथी के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। उनकी पद-प्रतिष्ठा और आय बढ़ेगी। आपके स्वयं की भाग्य वृद्धि का समय चल रहा है। आए हुए प्रत्येक अवसर को भुनाने की चेष्टा करेंगे, बाद में समय हाथ नहीं आएगा। परिवार में कलह यथावत रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता यथावत बनी रहेगी। खान-पान में अत्यधिक सावधानी बरतें, भोजन प्रदूषण का खतरा है।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]

कर्क राशि : आज आर्थिक लाभ का दिन है। कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है और यात्रा पर खर्चा भी कुछ ज्यादा हो सकता है। जिस उत्साह से इन दिनों आप कार्य कर रहे है वह कोई शुभ परिणाम लाने वाले हैं। इन दिनों जितना श्रम करेंगे उतना ही आर्थिक लाभ बढ़ सकता है। सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। आज कामकाज काफी रहेगा और बड़े लोगों का आशीर्वाद मिल सकता है। शत्रु अपना काम करेंगे परंतु आपको हानि नहीं पहुंचाएंगे। संतान की किसी मांग को आज पूरा नहीं कर पाएंगे।

Monthly Horoscope : Cancer ( कर्क ) Oct , 2017

इस महीने के आरम्भ में घर-कुटुम्ब के कई लोगों से व मित्रों मिलना होगा। एक-दो दावत का निमंत्रण भी रहेगा।
किसी मामले में साहसपूर्ण निर्णय करना पड़ सकता है। किसी कार्य को करने में जिस प्रतिबद्धत्ता की आवश्यकता पड़ती है आप ऐसा कर पाएंगे। अचानक आर्थिक लाभ भी सम्भव है। भूमि-भवन के मामले में बातें आगे बढ़ेंगी। आजीविका के क्षेत्रों में अत्यधिक दबाव रहेगा परंतु फिर भी अच्छे परिणाम आने की सम्भावना है।
धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी, ऐसे कार्यों पर खर्चा होगा। कोई यात्रा भी कर सकते हैं। भाई-बहिन से रिश्ते सुधरेंगे और मिलने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कोई-कोई क्षण कड़वा आ सकता है। यदि क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो समय निकल जाएगा, कोई बड़ी बात नहीं आएगी। संतान के लिए समय शुभ है और परिणाम अच्छे आ सकते हैं।

सिंह राशि : आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। कोई यात्रा टल सकती है। किसी दावत में भाग लेना पड़ सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें। किसी काम को करने के लिए साहस जुटा रहे हैं। प्रतिभा के बल पर आप इस काम को कर सकते हैं। घर-परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा और आपको कई लोगों से सहयोग मिल सकता है परंतु पुत्र की कार्यप्रणाली से आप सहमत नहीं होंगे। आज दूसरों के मामलों में पचांयती नहीं करें वरना आक्षेप आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्चा बढ़ सकता है।


Monthly Horoscope : Leo ( सिंह ) Oct , 2017

आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा जाने वाला है। घर-परिवार में मंगल कार्य हो सकता है और इसी दौरान कोई कटु विवाद भी हो सकता है। भाई-बहिन से संबंध अच्छे रहेंगे। उनकी तरफ से चिंता रहेगी परंतु उनकी परिस्थितियों में सुधार होगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। इस समय सगाई-संबंध की कोई बात चल रही है तो पार जाएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी का शानदार समय शुरु हुआ है। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्रों में कभी-कभी अड़चनें आएंगी और शत्रु भी सिर उठाएंगे परंतु आप अपना काम समझदारी से सम्पादित करेंगे और कोई नुकसान भी नहीं होगा।
आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए आप जो उपाय करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। यात्राओं में अधिक खर्चा होने की उम्मीद है। माता के लिए शुभ समय है और नाना पक्ष से सम्पर्क बढ़ेगा। ऋण लेने का दबाव तो रहेगा परंतु शायद आपका काम वैसे ही चल जाए।


कन्या राशि: आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। आप लगातार भाग-दौड़ में रहेंगे, कई काम करने हैं परंतु आपके पास समय का अभाव है। कई काम अधूरे चल रहे हैं उनमें से एक या दो को आप सम्पांदित कर लेंगे। आय बढ़ने के संकेत है। आपकी किसी बात को लेकर आपके ऊपर कोई आक्षेप आ सकता हैं। आप सावधानी से अपनी बात प्रस्तुत करें तो आपकी बात की रक्षा हो जाएगी। आज कई लोगों से मिलना होगा। कोई पुराना मित्र आज मिल सकता है। वस्त्र आदि पर खर्चा हो सकता है। अनुपात से अधिक खर्च भी हो सकता है।

Monthly Horoscope : Virgo ( कन्या ) Oct , 2017

इस महीने विद्याओं में गहरी रुचि रहेगी और धार्मिक पुस्तकों की ओर रूझान बढ़ेगा। संतान के लिए यह शुभ समय है। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में या आजीविका के क्षेत्र में अधिक सफलता मिलेगी। ऋण लेने की प्रवृत्ति बनी रहेगी और अनुमान से अधिक खर्चा करेंगे। आय बढ़ाने के लिए अनुचित साधनों का इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा। महीने के उत्तराद्र्ध में थोड़ा सा तनाव रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। दवाईयाँ समय पर नहीं खाई तो हॉस्पिटल के चक्कर लगेंगे। जीवन साथी के लिए यह अच्छा समय है। सरकारी लोगों से काम निकालना इस महीने आसान रहेगा। ऋण के पुनर्भुगतान में भी सुविधा रहेगी, परन्तु कोशिश करें कि नया ऋण ना लें। घर परिवार में किसी बात को लेकर हलचल रहेगी।

तुला राशि : आज प्रातः से ही मन में बहुत उत्साह रहेंगे। कामकाज जल्दी शुरू कर देंगे। दिनभर में सभी जरूरी काम हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से कुछ परेशाानी रहेगी। आर्थिक दबाव पूर्णतया बना रहेगा। नौकरी में या व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। आज कोई यात्रा करनी पड़ सकती है और उसमें खर्चा भी हो सकता है। घर-परिवार के लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी का विरोध सहना पड़ सकता है। किसी धार्मिक कार्य में खर्चा करेंगे। आज कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे कानून का उल्लंघन आगे भारी पड़े।

Monthly Horoscope : Libra ( तुला ) Oct , 2017

यदि अविवाहित हैं तो किसी अच्छे रिश्ते की सम्भावना बन रही है। अगर शादी में देर है तो कोई नया प्रेम सम्बन्ध जन्म ले सकता है।
यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के लिए यह समय बहुत अच्छा जाने वाला है। उनके नाम से चल रहे व्यवसाय में लाभ होगा। भागीदारी के मामलों में भी लाभ होगा। इस समय आपको चौतरफा सहयोग मिलेगा। संतान के लिए अच्छा समय आया है। एडमिशन की बात हो या नौकरी व्यवसाय की बात हो, दोनों ही मामलों में अनुकूल समय है। भूमि-भवन के किसी मामले में आप थोड़ा असमंजस में रहेंगे। आपके हाथ से पकड़ निकल रही है। परन्तु आपकी पद-प्रतिष्ठा के लिहाज से यह महीना अच्छा जाने वाला है। सार्वजनिक स्थान पर प्रशंसा हो सकती है।
यात्रा करनी पड़ सकती है और खर्चा अनुपात से ज्यादा होगा।

वृच्छिक राशि : आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा जाएगा। अन्य शहरों से आय के साधन बनेंगे। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी और उनके कामकाज से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज कामकाज का दबाव इतना अधिक होगा कि खानपान में बहुत अनियमितताएं हो जाएगी। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। आय का स्तर बढ़ेगा, और अच्छा करने के लिए आप बाहर की कोई योजना बना डालेंगे। वात-विकार परेशान करेंगी। भाई-बहिनों के लिए दिन अच्छा जाएगा।
Monthly Horoscope : Scorpio ( वृश्चिक ) Oct , 2017

शनिदेव अब धनु राशि में हैं और नौकरी या आजीविका के क्षेत्रों में काफी दिनों से चल रही अड़चन समाप्त हो जाएगी। इस महीने आप भूमि या भवन प्राप्ति को लेकर नई कल्पनाएँ शुरू कर देंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी। किसी खास कारण से आपकी लोकप्रियता में वद्धि होगी और पुनर्भुगतान की सुविधा बढ़ जायेगी। आर्थिक लाभ को लेकर मन में चल रही चिन्ताएँ दूर हो जाएगी। महीने के पूर्वाद्र्ध में उधार वसूली या कहीं से भी अर्थ प्राप्ति के लिए अच्छा है, परन्तु उत्तराद्र्ध में खर्चें होंगे और यात्राएँ बढेंगी। कानूनी विवाद में समाधान के आसार हैं। आप समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।
इस दिनों सन्तान की तरफ से कुछ चिंतित रहेंगे। घर में छोटी-मोटी कलह आ सकती है या जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा।




धनु राशि : आज किसी दूसरे शहर की यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा में कष्ट हो सकता है। कामकाज के तरीकों में थोड़ा सा परिवर्तन करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बहुत पूंछ बढ़ेगी। आपके सम्मान में कुछ सुनने को मिलेगा। आज आर्थिक लाभ के लिए भी प्रबल अवसर है, विदेश व्यापार करने वाले व अन्य शहरों से व्यवसाय करने वालों के लिए आज का शुभफलदायक है। घर की अनरूद्धी कलह से सावधान रहें। आपके ऊपर कोई आक्षेप आ सकता है।


Monthly Horoscope : Sagittarius ( धनु ) Oct , 2017

सामाजिक प्रतिष्ठा बढऩे के दृष्टिकोण से यह महीना बहुत अच्छा है। परन्तु किसी-किसी काम में अड़चन की भी सम्भावना है। सगाई सम्बन्ध को लेकर घर में उत्साह का माहौल रहेगा परन्तु यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। साझेदारी के मामलों में यह महीना अच्छा जाने वाला है। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। इस दिनों आपका कार्यकौशल बढ़ेगा। आप विशेषज्ञों की सलाह लेंगे और किसी मामले में आर-पार हो जाने की कसम खाएंगे। एक-दो नये व्यक्तियों से मित्रता उभरेगी और वह चलने वाली है।
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ रहेंगी। पाचन तंत्र के विकार सताएंगे या रक्त विकार सताएंगे। महीने के पूर्वाद्र्ध में मन में क्रोध की मात्रा कुछ अधिक ही रहेगी परन्तु उत्तराद्र्ध में शांति आ जाएगी। आप ध्यान रखें कि आपके मुँह से निकली हुई कोई कड़वी बात बहुत दूर तक जा सकती है। इन दिनों व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों पर या अन्य विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

मकर राशि : आज का दिन भाग्यशाली रहेगा जब पूरी तरह से शुभ समाचार मिलेंगे। सगे-संबंधियों और मित्रों का बहुत सहयोग मिलेगा। अच्छे आर्थिक लाभ के अवसर है। भाग्य बढ़ाने वाली कोई बात आ सकती है। अचानक कोई अच्छा अवसर हाथ में लगेगा। सरकारी लोगांे या नियोजक से मदद मिल सकती है। आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। किसी धार्मिक या विद्वान व्यक्ति से मिलना होगा। पिता या नियोजक अपनी प्रसन्नता की कोई बात आपसे कर सकते हैं।

Monthly Horoscope : Capricorn ( मकर ) Oct , 2017

समय बदल रहा है। आपको साढ़े साती शुरू हो चुकी है और किसी भी निर्णय को लेने में पर्याप्त विचार-विमर्श कर लेना उचित रहेगा। साढ़े साती की इस ढैय्या के मिश्रित परिणाम आएंगे, जिनमें कुछ बहुत ही अच्छे होंगे।
घर परिवार में कोई मंगल कार्य होना सम्भव है। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे, जिनमें कई तो अजीज और कुछ नए लोग मिलेंगे। इस महीने कामकाज की गति तेज रहेगी और आपके काम के घण्टे भी बढ़ रहे हैं। पूर्वाद्र्ध की अपेक्षा उत्तराद्र्ध अधिक मारामारी वाला है। परन्तु इन सब से आपकी प्रतिष्ठा बहुत बढऩे वाली है।
सरकारी लोग झुलाते रहेंगे और कामकाज में देरी करते रहेंगे। इस महीने वैसे भी फालतू का खर्चा लिखा हुआ है परन्तु ऋण के पुनर्भुगतान

कुंभ राशि : कामकाज को लेकर आपके मन में अप्रसन्नता हो सकती है। आपके कामकाज में अड़चने बहुत है और कोई विशेष कौशल का प्रदर्शन नहीं किया तो समस्याएं खड़ी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से ऊंच-नीच बनी रहेगी, धन आएगा और जाएगा। वात-विकार बहुत परेशान करेंगे, मन की निराशा को दूर करेंगे और मेडिशेशन पर ध्यान दें। आज शाम के समय मित्रों से मिलना हो सकता है और थोड़ा बहुत किसी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।

Home » Astrology » Daily Horoscope » AquariusDaily Horoscope: Aquarius ( कुम्भ ) Oct 07,2017

कामकाज को लेकर आपके मन में अप्रसन्नता हो सकती है। आपके कामकाज में अड़चने बहुत है और कोई विशेष कौशल का प्रदर्शन नहीं किया तो समस्याएं खड़ी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से ऊंच-नीच बनी रहेगी, धन आएगा और जाएगा। वात-विकार बहुत परेशान करेंगे, मन की निराशा को दूर करेंगे और मेडिशेशन पर ध्यान दें। आज शाम के समय मित्रों से मिलना हो सकता है और थोड़ा बहुत किसी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।


Monthly Horoscope : Aquarius ( कुम्भ ) Oct , 2017

राशि से 11वें शनि चाहते हैं कि आपका लाभ बढ़े। परन्तु अभी कई अड़चन हैं। कामकाज की प्रकृति में बदलाव आना सम्भव है। आपके कार्य की गति बढ़ जायेगी और नए लोगों से सम्पर्क होगा। सरकारी दफतरों में चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इस महीने का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा, परन्तु अगले महीने ठीक हो सकता है।
सन्तान की तरफ से थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मन-माफिक काम ना होने से मन में चिन्ता बनी रहेगी। सगाई सम्बन्ध में अगर बाधा है तो उसका निवारण सम्भव है। सन्तान के बिगड़ते हुए काम में भी एक आशा सी नजर आएगी। सम्भवत: अधिक खर्चा करने से काम बन जाए।
वजन बढऩे के संकेत हैं। लगातार दावतें खाने को मिलेगी और आपका पहला हाथ हमेशा मिठाई पर ही जायेगा। डॉक्टर बाद में याद आयेगा। शनिदेव इस महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ा देंगे और आप व्यवसाय में जोखिम लेने को तैयार हो जाएंगे।

मीन राशि : आज दिन भर आप बहुत सक्रिय रहेंगे तथा किसी गैर व्यक्ति से कामकाज को लेकर अधिक चिंतित रहेंगे। घर में कुछ समस्याओं के रहते हुए भी आप पराए कामों में उलझे रहेंगे। आज व्यक्तिगत आक्षेप आ सकता है और ऐसा कार्य भी करना पड़ सकता है जो नियम विरूद्ध है। आप सावधानी बरतें, क्योंकि इससे आपके कष्ट बढं़ेगे। पित्त विकार हो सकता है जो कि खानपान में परिवर्तन करने से ही ठीक होगा। प्रेम संबंधों में निराशा का समय है। आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

Monthly Horoscope : Pisces ( मीन ) Oct , 2017

इस महीने भूमि-भवन या वाहन से सम्बन्धित गतिविधियाँ तेज हो जाएंगी। किसी भूखण्ड या वाहन के विक्रय की बात आ सकती है। यदि नया भी लेना चाहें तो पहले पुराना निकालना पड़ेगा। थोड़ा सा समय लग सकता है।
अविवाहित लोगों के लिए अत्यन्त सावधानी से चलने की आवश्यकता है। कटुवाणी से कोई बात बिगड़ सकती है। परन्तु महीने के उत्तराद्र्ध में ऐसी समस्या नहीं रहेगी और वार्तालाप के माध्यम से ही कोई बिगड़ी बात बनाने की चेष्ठा करेंगे। सफल भी हो जाएंगे। शनिदेव नौकरी, व्यवसाय के मामले में अब अधिक अनुकूल हैं और पहले से अधिक अच्छे परिणाम देंगे। परन्तु राशि से दशम शनि जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छे नहीं है। गायनिक समस्याएँ बढ़ेंगी।
सन्तान के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। मेहनत का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा। सन्तान को व्यवसाय में यदि समस्या है तो व्यावसायिक सलाह लेना ही उत्तम रहेगा।
इस महीने धर्म-कर्म पर बहुत अधिक खर्चा होगा। अचानक आर्थिक लाभ भी हो सकता है। उधार वसूली में मदद मिलेगी। भूमि-भवन के मामलों में अधिक रूचि हो जाएगी और आप कुछ न कुछ करने की सोचेंगे। यात्राएँ होंगी, परन्तु खर्चली।


[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]]