खट्टी मीठी यादें छोड़ गया 2016

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016, 6:23 PM (IST)

अंबाला। वर्ष 2016 जहां खट्टी मीठी यादें छोड़ गया। 2016 के दौरान ही बाजारों में हुई तोड़फोड़ के चलते एक तरफ व्यापारी वर्ग परेशान था। वहीं युवा वर्ग खुश था। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर आम लोगों के साथ किसानों की कमर तोड़ दी। वहीं महंगाई और फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के चलते भी वे परेशान है। वहीं केबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसे विकासशील वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि 2016 में हर वर्ग केंद्र और राज्य सरकार से खुश नजर आया। दूसरी ओर व्यापारियों ने बाजार में हो रही बार बार तोड़फोड़ को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि सरकार को विकास करना है तो एक बार में कर लें। लेकिन बार बार तोड़फोड़ कर उन्हें परेशान नहीं करें। साथ ही व्यापारियों ने किसान वर्ग के भी इससे परेशान होने की बात कही।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]