2017- कुंभ राशि : कॅरियर बेहतर मोड़ लेगा, आर्थिक स्थिति...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016, 3:17 PM (IST)

कुंभ राशि का स्वामी यूरेनस ग्रह (अरुण ग्रह) है। शरद ऋतु स्थिर और शांतिपूर्ण होगी। कॅरियर एक बेहतर मोड़ लेगी और आप उत्कृष्ता प्राप्त करेंगे। अगर काम की रफ़्तार यूं ही तीव्र रही और आप इसपे तैनात रहे तो प्रतिफल उत्तम है। धन खर्च को लेकर आप अधिक चिंतित नहीं होंगे। जीवन को शानदार तरीके से जीएंगे और दिल खोलकर खर्च करेंगे। युवा लोगों के साथ काम करके आप बेहद खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और प्रसन्न रहेंगे। जीवन में खुशहाली रहने से अब आपका कुछ ध्यान अपनी ओर यानी अपने लुक को निखारने की तरफ भी जाएगा। ग्रह बताते हैं कि साल के उत्तरार्द्ध में आपका भाग्योदय होगा।

[@ इन चीजों को घर में रखा तो हो जाएंगे कंगाल]

करियर: साल का उतरार्द्ध होगा बेहतरीन
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पदोन्नति और मान सम्मान दोनों दिलाएगा। राशि के जातकों के अद्भुत प्रदर्शन से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपको वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलता दिखाई दे रहा है| यदि आपकी इच्छा विदेश में नौकरी करने की है तो वो पूरी हो सकती है| जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी अच्छे अवसर मिलेंगे| विशेषरूप से सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का भार बढ़ सकता है। आपके स्थानांतरण की भी संभावना रहेगी लेकिन सभी काम आपकी प्रगति ही करते नजर आएंगे। व्यवसाय और नौकरी के लिए साल का उतरार्द्ध का समय बेहतरीन होगा।

[@ मां‍गलिक दोष का हव्वा नहीं, निवारण के ये तरीके अपनाएं]

प्रेम प्रसंग और विवाह: नए युगलों के लिए शुभ समय
ग्रहों के अनुसार इस साल एक से अधिक लोगों की ओर आपका झुकाव हो सकता है| नए प्रेमी युगल अच्छा समय व्यतीत करेंगे| कार्यस्थल पर भी आपको कोई पसंद आ सकता है| आपके प्रेमी के साथ आपके विवाह के योग भी बन रहे हैं परन्तु वर्ष के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है| नए लोगों से मित्रता करने के अवसर मिलेंगे| इस वर्ष के मध्य व अंतिम भाग में पाप ग्रह प्रभाव होते हुए शुभ ग्रहीय संबंध आपके निजी संबंधों को सुधारने वाले रहेंगे यानी प्रेम व संबंधों में शुभाशुभ परिणामों की आवृत्ति का क्रम रहेगा। संबंधित मामलों में यथा समय सक्रियता व सूझबूझ का क्रम अपेक्षित रहेगा।

[@ अंग फडकने से लगा सकते हैं भावी10 घटनाओं का अंदाजा]

आर्थिक पहलू: शनि की अंतर्दशा से पूरे साल धन प्राप्ति के योग
इस राशि के जातकों का आर्थिक रूप से जीवन सामान्य चलता रहेगा| धन निवेश करते समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें| आर्थिक मामले से जुड़ी यात्रा लाभ पहुंचाएगी| रुका हुआ धन शीघ्र ही वापस मिल सकता है| इस वर्ष के द्वितीय, तृतीय त्रैमास में जून से अगस्त में आपको शुभ व सकारात्मक परिणाम प्राप्त रहेंगे। किए गए प्रयासों को बढ़िया लाभ रहेगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों सहित व्यावसायिक जीवन में वित्तीय उन्नति के सुनहरें अवसर रहेंगे। वित्तीय स्तर को विस्तारित करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस वर्ष आपको शुभाशुभ दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होते रहेंगे। किन्तु अधिक वांछित परिणामों के लिए अधिक सक्रियता व सतर्कता दिखानी रहेगी।

[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]

परिवार: मार्च से जून की समयावधि है बेहद अच्छी
इस वर्ष पितृ पक्ष के मध्य किसी साख मामले में सहमति बनने के योग रहेंगे। इस वर्ष के अप्रेल माह में पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी परेशानियों उभर सकती हैं। संबंधित मामलों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। आपके लग्न स्थान में मंगल व केतु और दांपत्य स्थान में राहु है। आप में गुस्सा काफी अधिक रहेगा। मार्च से जून की अवधि पारस्परिक विश्वास की कही जा सकती है। साल के उत्तरार्ध में आप में रोमांस अधिक रहेगा। पर नए संबंध की शुरूआत करने में आप किसी के द्वारा धोखे का शिकार नहीं हो जाएं इसका विशेष ध्यान रखें। अंतिम दिन मेल-मुलाकातों के लिए ठीक नहीं है।

[@ इन 4 बातों से आती हैं गरीबी, भूलकर भी नहीं करे ये काम]

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से औसत रहेगा साल
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष औसतन मध्य म रहेगा। जो लोग पहले से ही किसी रोग के शिकार हैं उनकी तबीयत में अब सुधार होता परिलक्षित होगा। हालांकि, मौसमी बीमारियां होने की आशंका को देखते हुए भोजन करने की आदर्श जीवन शैली का पालन करें। प्यास के अनुसार पानी पिएं। बिजली के करंट, जोखिम के कार्यों और तेज ड्राइविंग जैसे साहसिक कार्यों से दूरी बनाएं और अपना ध्यान रखें। वृद्धजन अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें| नियमित व्यायाम, प्राणायाम, अच्छा खान-पान आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा|

[@ आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े]

शुभ अंक : 1, 4, 8, 10, 13, 17, 19, 22, 26 और 7 अंक आपका भाग्योयदय में मददगार होंगे।
शुभ रंग: आपके लिए भूरा, स्लेटी, काला और सफेद रंग शुभ है।
प्रभावी उपाय : इस राशि के जातक रविवार को भैरव जी दर्शन के लिए अवश्य जाएं और काले चने, काली उरद और काली मिर्च का प्रयोग भोजन में बनाए रखें।
काम की सलाह: सरसों के तेल में अपना मुख देखकर दान करना आपके लिए लाभदायक है। सुबह-शाम धीरे-धीरे शांत मन से ॐ का 28 या 108 बार उच्चारण करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]