2017-कन्या: नौकरी के अच्छे प्रस्ताव, कुछ दुर्घटना के भी...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016, 3:59 PM (IST)

बुध ग्रह के शासन के तहत कन्या राशि में पैदा होने वाले परिश्रमी और बुद्धजीवी जातकों के लिए 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य का सकारात्मक प्रभाव मिलना शुरू हो जाएगा। जिससे न केवल नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है बल्कि शेयर बाजार में भी आपकी किस्‍मत चमकेगी। प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बड़ा पैकेज मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्रों से जुडे लोगों के लिए यह साल किसी लॉटरी से कम नहीं है। बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगस्त के बाद का समय जो चाहो वो हो जाएगा की तर्ज पर काम करेगा। वर्षान्त यानी दिसम्बर में वाहन चलाते समय थोडे सतर्क रहें कुछ दुर्घटना के भी कुयोग बन रहे हैं। ऐसी किसी भी आशंका को टालने के लिए शमी के पेड के आगे 11 दिनों तक दिया जलाना ठीक रहेगा।

[@ इन चीजों को घर में रखा तो हो जाएंगे कंगाल]

करियर: जनवरी और फरवरी माह रहेंगे शुभ
इस राशि के जातकों को व्यवसाय के दौरान कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। बिज़नेस में धीमी चाल से प्रगति होगी। बिना चिंता के काम करते रहें हालात जून तक सामान्य हो जाएंगे। छात्रों में करियर को लेकर थोड़ी उलझन की स्थिति आएगी, लेकिन बडों के मार्गदर्शन से सब ठीक हो जाएगा। वैसे सितारों के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए जनवरी-फरवरी माह में अच्छी कॅरियर को नए पंख देने वाली खुशियां मिलेंगी। तकनीकी क्षेत्र, फिल्म प्रोडक्शन, डायरेक्शन, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए विशेष लाभ का समय रहेगा।

[@ शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता]

प्रेम प्रसंग और विवाह: जनवरी से मार्च की समयावधि दें प्रेम प्रस्ताव
अपने किसी मित्र को प्रपोज करने को बेस्ट। टाइम मार्च का प्रथम सप्ता्ह रहेगा। सितारों के अनुसार कोई अडचन नहीं है कि आपका प्रस्तालव अस्वीरकार हो जाए। धर्मपत्नी पर शक करना आप पर भारी पड सकता है। भरोसा रखें और किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर बेवजह पार्टनर से विवाद न करें। पुरुष भी सावधान रहें ग्रहों की चाल बता रही है कि बाहरी स्त्री के कारण परिवार और समाज में अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वर्षान्तल में वैवाहिक जीवन में सुखों का भरपूर आनंद मिलेगा।

[@ सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें]

आर्थिक पहलू: प्रथम तीन महीने रहेंगे थोडे टाइट
कन्या राशि के जातकों के लिए साल के प्रथम तीन महीने आर्थिक रूप से टाइट रहेंगे। किसी को धन उधार दिया है तो फिलहाल उसके वापिस मिलने की संभावना कम है। आकस्मिक धन लाभ की उम्मीद न रखें और ना ही शॉर्टकट तरीके ढूढे। शेयर मार्केट में पैसा लगाना या जमीन में पैसा लगाना भी परेशानी दे सकता है। अपने ससुराल पक्ष से मोटी रकम मिलने की संभावना है। किसी के बहकावे नहीं आएं और पैसे को सही जगह ही निेवश करें। संतान के कॅरियर या विवाह के मद में पैसा रखने पर ज्याहदा सुकून महसूस करेंगे।

[@ मां‍गलिक दोष का हव्वा नहीं, निवारण के ये तरीके अपनाएं]

परिवार: मीठा बोलेंगे तो रहेगा ठीक
कन्या राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने होगा। मीठा बोलें और सोच-समझकर बोलें। किसी क़रीबी व्यक्ति के साथ आपकी उग्र बोलचाल हो सकती है। आपका मन अपने विचारों को लेकर कुछ दुविधा जनक रह सकता है। घर में पिता या किसी बड़े-बुजुर्गं का स्वास्थ्य आपकी चिंता का प्रमुख कारण बन सकता है। लाइफ पार्टनर की ओर से भी स्वाास्य्सी की चिंता बढ सकती है। साल का उत्रारण बर्द्ध बेहद खुशनुमा और मस्तीा के माहौल में रहेगा। बच्चों के साथ घूमने निकलें तो थोडा सावधान रहें। उनकी चोट से कुछ दिन परेशानी आ सकती है। सभी ग्रहों की अनुकूलता के लिए सुबह बजरंग बली की दक्षिणमुखी प्रतिमा दर्शन जरूर करें।

[@ झाडू के ये टोटके आपको बना देंगे मालामाल]

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति ना बरतें लापरवाही
इस राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में आकस्मिक चोट लगने की आशंका। अनिद्रा की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। अपने क्रोध को नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वाहन चलते समय व् किसी मशीन में काम करते समय सवाधानी बरतें। संतुलित आहार लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। खुद के साथ अपनों की सेहत का भी ख्याल रखें विशेषकर बुजुर्ग सदस्यों का। शुभ रंग: काला सफेद पीला और गुलाबी शुभ रहेंगे।

[@ उपहार में ये चीजें भूलकर भी ना लें और न ही दें ]

शुभ अंक: 1, 15, 98, 56, 21, 36 अंक शुभ रहेंगे।
शुभ रंग: काला, गहरा नीला, सफेद और हल्‍का पीला।
प्रभावी उपाय : गणेश जी के मंदिर में बुधवार को लड्डू चढ़ाए विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा व आरती रोजाना पढ़ें। गाय को नियमित हरा चारा खिलाएं। गरीब बच्चों में पुस्तकें व शिक्षा सामग्री बांटे।
अच्छा समय: जनवरी और फरवरी का समय ठीक रहेगा। किसी को उधार पैसा देने से और किसी की भी जमानत देने से बचें।
काम की सलाह: 6 रत्ती का पन्ना सोने की अंगूठी में पहने। आकर्षण शक्ति बढ़ेगी और रिश्तों में नई जान फूंकने में आप सफल होंगे।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]