अगर वजन घटाने की ठानी है,तो इसे जरूर पढें

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 अगस्त 2017, 5:04 PM (IST)

एक नए शोध से पता चला है कि जो लोग प्राय: चॉकलेट खाते हैं वो दुबले रहते हैं। यह शोध अमरीका में एक हजार लोगों के ऊपर किया गया है। इस शोध में यह पाया गया कि जो लोग सप्ताह में कुछ बार चॉकलेट खाते हैं वो कभी कभार चॉकलेट खाने वालों से दुबले होते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है चॉकलेट में वजन कम करने के सहायक तत्व भी होते हैं।

[@ अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये 8 अच्छी आदतें]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

एक अध्ययन के अनुसार चॉकलेट के इन परिणामों का लोगों की जीवन शैली से कोई लेना देना नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार आप कितनी चॉकलेट खाते हैं इस बात से यह महत्वपूर्ण है कि आप कितनी बार चॉकलेट खाते हैं।

[@ काली कलौंजी के चमत्कारी लाभ]

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डॉ मानना है हमारे शोध से इस बात की पुष्टि होती है कि वजन बढाने के लिए केवल यह जरूरी नहीं है कि आप कितनी कैलोरी लेते हैं बल्कि यह जरूरी है कि आप किस तरह की कैलोरी लेते हैं।

[@ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]

यह पहली बार नहीं है कि वैज्ञानिकों ने चॉकलेट के फायदे गिनाए हों। कुछ अन्य शोधों से पता लगा है कि चॉकलेट दिल के लिए भी अच्छी है। कुछ खास किस्म की चॉकलेट के सेवन से देह में इंसुलिन, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तरों पर फर्क पडता है।

[@ विटामिन डी के चमत्कारी लाभ]

इसके इतर डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेन्ट्स भी होते हैं जो शरीर में बुरे पदार्थों को कम करने में सहायता करते हैं। पर आप चॉकलेट की तरफ लपकें उसके पहले यह जान लें कि अभी भी चॉकलेट को लेकर कई अनुत्तरित प्रश्न बचे हुए हैं। वैज्ञानिकों में इस बात पर भी कोई दो राय नहीं है कि चॉकलेट में मौजूद चीनी व कई अन्य तत्व शरीर के लिए नुकसानदेह हैं।

[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]