टीवी के इन सितारों के घर बजी शहनाई

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017, 3:19 PM (IST)

अगर मनोरंजन जगत की बात की जाए तो इस साल ऐसे कई सितारें थे जिनका ये साल अच्छा नहीं रहा वहीं कुछ ऐसे थे जिनके लिए ये साल खुशियों भरा रहा। जी हां टीवी की दुनिया में ऐसी कई जोड़ियां है जो इस साल शादी ​जैसे पवित्र बंधंन में बंधी।



[@ 2016: न्यू बेस्ट टीवी सीरियल्स ]

किश्वर मर्चंट-सुयश राय
बिग बॉस सीजन 9 के एक्स प्रतिभागी किश्वर मर्चंट-सुयश राय 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी ने मीडिया में जमकर सुर्खियं बटोरी थी। आपको बता दें कि ये दोनों पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहें थे। दोनों का प्यार बिग बॉस के घर में परवान चढ़ा था।


[@ इस सुपर डांसर ने जीता ‘सुपर डांसर’ का खिताब, इनके लिए हुआ अफसोस]

दिव्यांका त्रिपाठी
साल 2016 की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में दिव्यांका त्रिपाठी की शादी रही। दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी में 8 जुलाई को सम्पन्न हुई। उस दौरान मीडिया में इनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के पांच महीने बाद दोनों अपना हनीमून पेरिस में मना रहे हैं हाल ही में दोनों ने इस्टग्राम पर अपनी फोटो शेयर की थी।


[@ 2016: न्यू बेस्ट टीवी सीरियल्स ]

साहिल मेहता
स्टारप्लस के शो के नजर आ रहे युवराज उर्फ साहिल मेहता भी इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा दनैत से शादी के शादी के बंधन में बंध गये। बता दें कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।


[@ यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!]

अमन वर्मा
अमन वर्मा ने हाल में कथित गर्लफ्रेंड वन्दना लालवानी से शादी रचाई। बता दे, दोनों की शादी अप्रैल में होना तय थी, लेकिन अमन के पिता का अकस्मात निधन के कारण उनको अपनी शादी की आगे बढ़ानी पड़ी। आपको बता दें कि अमन पिछली बार बिग बॉस के प्रतिभागी भी थे।


[@ इस सुपर डांसर ने जीता ‘सुपर डांसर’ का खिताब, इनके लिए हुआ अफसोस]

सनाया इरानी
टीवी की दुनिया में खुशी कुमारी गुप्ता के नाम से पहचान बना चुकी सनाया इरानी ने वर्ष 2016 जनवरी में अपने कथित बॉयफ्रेंड मोहित सहगल से शादी रचाई। उन दिनों दोनों की ही शादी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।


[@ 2016 कौन रहा टीवी टीआरपी की रेस में सबसे आगे]

शिखा सिंह
कुमकुम भाग्य में आलिया की भूमिका में नजर आ रही शिखा सिंह ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड करण शाह से शादी रचाई। बता दें करण पेशे से पायलट है।


[@ 2016: न्यू बेस्ट टीवी सीरियल्स ]

मिहिका वर्मा
ये है मोहब्बतें में मिहिका की भूमिका में नजर आ चुकी मिहिका भी इस साल एनआराई बिजनेसमैन के साथ शादी के सात बंधन में बंध चुकीं है।


[@ ओह तो इस वजह से बंद हो जाएगा कॉमेडी नाइट्स बचाओ ]

रविश देसाई
सतरंगी ससुराल में नजर आ चुके रविश देसाई ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मुग्धा चापेकर के साथ शादी के सात बंधन में बंधे है।


[@ ओह तो इस वजह से बंद हो जाएगा कॉमेडी नाइट्स बचाओ ]

धीरज डोपर-विन्नी अरोरा
ससुराल सिमर का प्रेम यानी धीरज डोपर ने भी इस साल 16 नवंबर को अपनी गर्ल-फ्रेंड विन्नी अरोरा के साथ फुल ऑन पंजाबी स्टाइल में दिल्ली में शादी रचाई।

[@ 2016: न्यू बेस्ट टीवी सीरियल्स ]