इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 जनवरी 2016, 00:07 AM (IST)

नई दिल्ली। आपने अभी तक बीमारियों का इलाज किसी डाक्टर या वैध से कराते हुए देखा होगा। लोग गंभीर बीमारियों से इतने परेशान होते हैं कि कभी कभी तो बीमारियों से तंग आकर आत्महत्या तक कर लेते हैं।

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इंसान अपनी बीमारी का इलाज करने के लिए वो सारे उपाय करता है जो वो कर सकता है फिर भी कई बार बीमारी उनका पीछा नहीं छोडती।

बीमारियों की दवा खोजने के लिए वैज्ञानिक नए नए प्रयोग करते हैं फिर भी कई बीमारियों का इलाज आज भी वैज्ञानिक पूरी तरह से खोज नहीं पाए हैं।

लेकिन आपको बता दे कि हाल ही में ऑस्ट्रिया में एक ऎसी गुफा खोज निकाली है जिसके अन्दर जाने से गंभीर से गंभीर बीमारी अपने आप सही हो जाती हैं।

सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रिया में लोगों ने एक ऎसी गुफा खोज निकाली है जिसके अंदर जाते ही लोगों की गंभीर से गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

जी हाँ, इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से बडे-से-बडे रोग ठीक हो सकते हैं। इसका पता चलते ही यह खबर पूरे यूरोप में पहुंच गई और यहाँ दूर-दूर से लोग इलाज करवाने आने लगे। यह गुफा है ऑस्ट्रिया के गास्तिन में, जहां लोग पहले सोने की खानों की खोज में आए थे।

पर जब उन्होंने इस जगह को जाना, तो उन्हें पता चला कि इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से ब़डे से ब़डे रोग ठीक हो सकते हैं।

सल में इस गुफा में पाई जाने वाली रेडोन गैस से संपर्क से कई गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है और यह गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है जो गुफा के गर्म वातावरण में कई बीमारियों पर गहरा असर दिखाती हैं।

लोगों का मानना है कि यह गैस अर्थराइटिस और पसोरिएसिस जैसी बीमारियों के इलाज के लिए बहुत उपयोगी है। इसे यहां पर प्राकृतिक इलाज के रूप में देखा जा रहा है।