देश में ऎसी नदी जो मुफ्त बांटती है सोना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 सितम्बर 2015, 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली। भारत को सोने की चिडिया कहा जाता था, पर क्या आप यह भी जानते हैं कि भारत जैसे देश में जहां सोने की कीमत आसमान छूती है, वहीं, एक जगह है, जहां सोना कौडियों के भाव पर खरीदा जाता है। आप इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किमी दूर आदिवासी इलाके रत्नगर्भा में बहती है स्वर्ण रेखा नाम की नदी। ये कोई आम नदी नहीं है, बल्कि इस नदी में सोने का इतना भंडार समाया है, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


झारखंड के रत्नगर्भा क्षेत्र में बडे-बडे व्यापारी आदिवासियों से बेहद कम कीमतों पर सोना खरीद रहे हैं, पर आखिरकार आदिवासियों के पास इतना सोना आया कहां से! इसके पीछे बहुत बडा राज छिपा है जिसे यहां की एक पवित्र नदी ने अपने भीतर समेटा हुआ है। कहा जाता है कि स्वर्ण रेखा या फिर आदिवासियों के बीच नंदा के नाम से जानी जाने वाली इस नदी में सोने के कण पाए जाते हैं, इसलिए इसका नाम स्वर्ण रेखा पडा है। यहां की आदिवासी दिन रात इन कणों को एकत्रित करते है और स्थानीय व्यापारियों को बेचकर रोजी रोटी कमाते है।

इस नदी से जुडी हुई एक हैरान कर देने वाली बात ये है कि रांची स्थित ये नदी अपने उदगम स्थल से निकलने के बाद उस क्षेत्र की किसी भी अन्य नदी में जाकर नहीं मिलती, बल्कि यह नदी सीधे बंगाल की खाडी में गिरती है। इस नदी की रेत से निकलने वाले सोने के कणों का अपना ही रहस्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कितनी ही सरकारी मशीनों द्वारा इस नदी पर शोध किया गया है, लेकिन वे इस बात का पता लगाने में असमर्थ रहे हैं कि आखिरकार यह कण जमीन के किस भाग में विकसित होते हैं।