ये ब्वॉयफ्रेंड कई सालों से पी रहा है अपनी गर्लफ्रेंड का खून

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 जुलाई 2015, 2:08 PM (IST)

गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता भी अनोखा होता है। इस रिश्ते में पडे लोगों को आपने अक्सर प्यार या नोक-झोंक करते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऎसे ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार माइकल वैचमाइल नामक ये शख्स अमेरिका में रहने वाला है।

यह 43 साल का है और इसकी गर्लफ्रेंड ब्लट कैट्चेन 28 साल की है। ब्लट कैट्चेन ने यह बताया है कि लगभग 10 साल से माइकल इसका खून पीता है। ब्लट कैट्चेन का ब्वॉयफ्रेंड "वैम्पायर" है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ब्लट को इससे कोई दिक्कत नहीं है। ब्लट की पीठ और पेट पर ब्लेड से कटने के कई निशान भी हैं।

ये वही निशान हैं, जिससे माइकल ने अपनी गर्लफ्रेंड का खून पिया है। बता दें कि माइकल अपनी गर्लफ्रेंड की शरीर पर साफ-सुथरे ब्लेड से एक इंच लंबा और गहरा घाव करता है और सेक्शन कप के जरिए उसका खून पीता है। माइकल कहते हैं कि उन्हें ब्लट का खून पीकर अलग तरह की एनर्जी मिलती है।

संबंधित तस्वीरें देखने के लिए आगे स्लाइड पर क्लिक करें
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे