बालों को देखकर जानें किसी भी लडकी का स्वभाव

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017, 10:47 AM (IST)

सुंदर और घने बाल पाने की इच्छा हर लडकी की होती है, क्योंकि लंबे, सुंदर और घरे बाल किसी भी लडकी के व्यक्तित्व का आइना होती है। लडकियों के बालों की प्रकृति उसकी सुुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती है। बालों के रूप में मस्तिष्क के विचार भी प्रकट होते है। बालों को देखकर आप किसी भी युवती के गुण, स्वभाव और उसकी मनोवृति को आसानी से जान सकते हैं।

आगे की स्लाइडों में, बालों से कैसे जान सकते है लडकियों के दिल की बात...

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सीधे बालों वाली लडकी : ऐसी लडकियां स्पष्टवादी, सरल और खुले दिल की होते हैं। ये दिल की साफ होती है और अपने दिल की बात बडी सरलता से व्यक्त कर देती है।

घुंघराले बाल वाली लडकी : ऐसी लडकियों में निर्णय लेने की क्षमता का अभाव होता है। ये धैर्यहीन, संकोची और अस्थिर होती हैं। संकोची होने की वजह से ये अपने दिल की बात सही ढंग से व्यक्त नहीं कर पाती है। अपनी बात कहने में काफी संकोच और सब्र का इस्तेमाल करती है।

लहरदार बाल : जिन लडकियों के बाल लहरदार होते है वे मनमौजी, अतिक्रोधी, कर्मठ, कामुक, मतलबी और परिवर्तनशील होती हैं। ऐसी लडकियों के मन में हर पल बदलता रहता है। ऐसी लडकियां सिर्फ अपने मन की करती है और अपनी चुलबुली हरकतों से सबका ध्यान अपनी तरफ रखती है। 

रूखे बाल : जिन लडकियों के बाल रूखे होते है वे निम्नकोटि की मानसिक बौद्धिक क्षमता का प्रतीक होती हैं। ऎसी लडकियां व्यवहार से कठोर और अल्पबुद्धि होती हैं।

नरम एवं पतले बाल : नरम और पतले बाल वाली लडकियां मन से शुद्ध, सरल, भावुक, अबोध व निर्मल दिल की होते हैं। ऎसी लडकियों का स्वभाव बच्चों की तरह सरल होता है। ये युवतीयां उच्च कोटी के कलाकार, दार्शनिक या समाज सेवी होती हैं।

मोटे बालों वाली लडकी : ये लडकियां अपनी जीवनी शक्ति की प्रचुरता, कठोर परिश्रम करने वाले और धैर्यवान होने के लिए जानी जाती है। इनके इरादे पक्के और खान-पान की शौकीन होती हैं।