जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 अगस्त 2017, 8:02 PM (IST)

अक्सर आपने सुना होगा डर के आगे जीत हैं। मगर बहुत बार आपने देखा होगा हम ऎसा डर जाते हैं की उस जगह पर जाने से भी घबराते हैं। दुनिया में कई ऎसी जगह हैं जहाँ पर लोग सिफ़ नाम से जाने को कतराते हैं। वाह्न पर ऎसा क्या हैं किसी ने नही देखा मगर हमारे मन में में यह डर हैं की वहाँ भूत पिसाच रहते हैं। क्या आप भूत-प्रेत पिशाच पर विश्वास करते हैं? भारत में हजारों लोग करते है और वैसे भी यहां कई ऎसी जगह हैं जहां जाकर आपको कुछ-कुछ डरावनी सी फीलिंग भी आएगी। बचपन से ही इन जगहों के बारे में हम काफी कुछ डरावना सुनते आ रहे है। हम आज ऎसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आकर आपकी सिट्टी पिट्टी गुम होने वाली है। आइए जानते है भारत के सबसे डरावने स्थानों के बारे में ।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भानगढ़ किला, राजस्थान
 ऎसा कहा जाता है कि पुराने ज़माने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ किला, भूतिया किला हो गया। सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस किले के आसपास बने घरों की छतें नहीं रहती हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाएं, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।

कुलधारा, राजस्थान
इस स्थान के बारे में 1800 में स्थानीय लोगों को पता चला कि यह रहस्यमयी और बेकार है, इसलिए इस जगह को लोगों ने छो़ड दिया। कहते है, यहां रूकने पर व्यक्ति गायब हो जाता है। ऎसा कई बार हुआ है। एक बार एक मंत्री गांव की सुंदर ल़डकी से शादी करना चाहता था, ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो मंत्री ने उनका लगान दो गुना कर दिया। जिससे गांव वालों ने वह जगह छो़ड दी और तब से यहां कोई नहीं रहता, जो भी रहता है वह मर जाता है।

अग्रसेन का बाबली, दिल्ली
यह एक भयानक बाबली है। पौराणिक कथाओं में भी इसका वर्णन है। कहा जाता है कि जब इसमें काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को इसमें मरने के लिए मोहित करती है। यहां तक कि आज भी यहां लोग सूर्यास्त के बाद नहीं आते हैं।

फिरोजशाह कोटला, दिल्ली
फिरोजशाह कोटला के बारे में एक बात फेमस है कि वहां युवतियां सुरक्षित नहीं है। इसलिए वहां कोई ल़डकी कभी अकेली नहीं जाती है। कहा जाता है कि बुरी आत्माएं, उन ल़डकियों पर प्रहार करके उनका वध कर देती हैं। ऎसा भी माना जाता है कि वह उन्हे मिठाई ऑफर करती है और उसके बाद मारती हैं। ये वाकई में खतरनाक लगता है....

रामूजी फिल्म सिटी, हैदराबाद
अगर आपको ऎसा लगता है कि भूतों को सिर्फ खंडहर ही रास आते हैं तो आपको रामू जी फिल्म सिटी के बारे में जानना होगा। रामू जी फिल्म सिटी के कई होटलों में भूतों का निवास माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फिल्म सिटी निज़ाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थी। यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने का आभास हुआ है।

राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता
राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में कई प्रकार की रहस्यमयी घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है। जो गार्ड यहां रात में ड्यूटी करते हैं, वह आपको कई प्रकार की ऎसी घटनाएं सुना सकते हैं। जिन मजूदरों की मौत यहां पुस्तकालय में हुई थी, उनके भूत इसी पुस्तकालय में रहते हैं। काफी समय पहले, एक छात्र इस पुस्तकालय में गया और फिर वहां से कभी वापस नहीं आया। कई लोग कहते हैं कि सुबह जब लाईब्रेरी खोलिए तो हर दिन काफी पेपर और सामान बिखरा हुआ प़डा रहता है।

शानिवारव़ाडा किला, पुणे
यह किला, महाराष्ट्र का सबसे ब़डा किला है जिसकी दीवारें, रहस्यमयी गाथाओं से भरी हुई है। कहा जाता है कि एक युवा राजुकमार को उसके ही रिश्तेदारों के द्वारा दीवारों के अंदर पटक कर मार ़डाला गया था। तब से आज तक राजकुमार की आत्मा वहां हर पूर्णिमा को मौत का बदला लेने आती है। इस ़डर से इस किले में कोई भी सूर्यास्त के बाद नहीं जाता है।

दुमस तट, सूरत, गुजरात
आपको सुनकर अजीब सा लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। सूरत के दुमस तट को ़डरावना स्थान माना जाता है। इस तट पर बहुत पहले हिंदु के द्वारा लाशों को दफन करने के लिए उपयोग में लाया जाता है, इसलिए यहां कई आत्माएं आज भी भटकती हैं। आप इस तट पर आकर फुसफुसाहट की आवाज सुन सकते हैं जबकि आपके आसपास कोई हीं होगा।

चर्च ऑफ थ्री किंग, गोआ
चर्च और भूत, कुछ अलग सा साउंड करता है। लेकिन भूतों की कोई सीमा नहीं होती, वह चर्च में भी जा सकते हैं। गोआ के कैन्सुलिम चर्च में भूत रहते हैं, ऎसा यहां के स्थानीय लोगों का मानना है। कहा जाजा है इस चर्च कुछ पुर्तगाली राजाओं का मर्डर हो गया था और बाद में दो राजाओं ने आत्महत्या कर ली थी।

टनल नंबर 103, शिमला
 शिमला-कालका रो़ड पर टनल नम्बर 103 स्थित है। लोगों का मानना है कि वहां कोई एक नहीं बल्कि कई आत्माएं रहती हैं। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऎसा लगेगा कि कोई बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां औरत की आत्मा को टहलते हुए देखा है।