ये टिप्स आजमाएं शादी को सफल बनाएं.

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 अप्रैल 2014, 4:08 PM (IST)

प्यार जिंदगी भर चलने वाली प्रक्रिया है। पर बिना समर्पण और वफादारी के इस का सफल होना मुश्किल है। बस, थोडी सी समझदारी से प्रेम उत्पन्न कर शादी के रिश्ते को सुखद बनाएं।

अरेंज मैरिज में सबसे अच्छी बात तो यह होती है कि आप जैसे हैं वैसे ही एकदूसरे को स्वीकारते हैं। अत: तुम शादी के बाद बदल गए/गई हो। जैसे डायलॉग सुनने से आप बच जाती हैं।

आप अपने बैडरूम में टाइम के हिसाब से बदलाव ला कर माहौल कोतरोताजा रखें। रूम को महकाने के लिए रूम स्प्रे का प्रयोग करें। खुशबूदार मोमबत्ती जलाएं। कमरे को फूलों से महकाएं। कलर थीम एकजैसी रखें। चटक रंगों का प्रयोग बेस्ट रहेगा।

उनका मूड बदलने के लिए उनकी पसंदीदी ड्रेस पहनें, पसंदीदा व्यंजन बनाएं या फिर पैडिक्योर, मैनिक्योर अथवा सिर की माशिल जो भी उनहें पसंद होवह करें। उनका पसंदीदा गाना लगाएं। जीवन को जटिल बनाने के बजाय सरल बनाएं। छोटी-छोटी चीजों में खुशियों ढूंढें और खुश रहें।

लव मैरिज में प्रेम दिलोदिमाग में इतना हावी रहता है कि एकदूसरे की सिर्फ अच्छी आदतें ही दिखाई देती हैं। मगर विवाह के कुछ समय बाद जब गृहस्थ जीवन की कठिनाइयां सामने आती हैं, तब धीर-धीरे प्रेम गायब होजाता है और रिश्तों की गरमाहट खत्म होने लगती है, प्रेम और विश्वास विवाह के मूल आधार हैं, जिन्हें धीरे-धीरे उत्पन्न होने देना चाहिए, कोई चुना गया रिश्ता धीरे-धीरे ही पनपता है, जब आप उसे अपने व्यवहार और धैर्य से सींचते हैं।