अंधविश्वासी और चमत्कारी ये काला पत्थर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जुलाई 2013, 3:45 PM (IST)

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऎसा काला पत्थर, जो दुनिया की तमाम मुश्किलों को पलक झपकते ही गायब कर देगा। आपको यह सुनकर भरोसा नहीं हो रहा होगा न की भला ऎसा भी कोई पत्थर हो सकता है। पर आपको बता दें कि यह सच है और ऎसा ही हो रहा है। इंदौर के कर्मचारी इस पत्थर को चमत्कारी मानते है, उनके मुताबिक ये पत्थर अगर उनकी टेबल पर रहे तो कई मुसीबतें अपने आप ही चली जाती है। उनका दावा है कि ये पत्थर गायब हो गया था और अब दोबारा प्रकट हो गया है।
कर्मचारियों का मनाना है कि अगर इस पत्थर को किसी फाइल पर रख दिया जाए तो वह उस फाइल को निपटाने में कोई परेशानी नहीं होती है।
इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के कर्मचारी इस पत्थर को देवता मानते हैं। उनके मुताबिक अगर ऑफिस में सब कुछ ठीक ठीक चल रहा है तो ये इसी पत्थर की कृपा है। वहीं स्कूलों में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षक भी इसे ऑफिस में आकर इस पत्थर के मुरीद हो जाते है। उनके मुताबिक वह इस पत्थर को जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में पिछले 33 साल से देख रहे है और ये शिक्षक भी इस पत्थर को चमत्कारी मानते है।
जाहिर है जो विभाग के जरिए आने वाली पीढी को ज्ञान विज्ञान की बाते सिखा रहा है। उसी विभाग के आगंन अंधविश्वास की बेल फलफूल रही है। करीब 5 महीने पहले जब ये पत्थर गायब हुआ था। उसके बाद ऑफिस में कई परेशानियां आ गई थी। लेकिन अब ये चमत्कारी पत्थर वापस जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के स्थापना विभाग में आ गया है।