विधायक कल्याण सिंह की पुत्री की शादी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 7:08 PM (IST)

राजसमंद। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह की पुत्री अन्नपूर्णा कुंवर के विवाह समारोह में शामिल हुईं। विधायक के निवास डगवाड़ा (नाथद्वारा) पहुंच कर मुख्यमंत्री ने वधू को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री बुधवार को डगवाड़ा में स्थापित किए गए अस्थायी हेलिपेड पर हेलिकॉप्टर से मध्यान्ह 2:35 बजे पहुंचीं। इस अवसर पर जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी, विधायक कल्याणसिंह, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, भंवरलाल शर्मा, कार्यवाहक जिला कलेक्टर सीआर मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विष्णुकांत आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

हेलिपेड पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। हेलिपेड पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा, मंदिर मंडल के सीईओ नरेन्द्र कोठारी, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विधायक के आवास पर करीब एक घंटे रुकने के बाद 3:30 बजे हेलिकाप्टर से धौलपुर प्रस्थान कर गईं।

आगे तस्वीरों में देखें...
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह


आगे तस्वीरों में देखें...
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो