आदित्य के लिए जोया को छोडा, जोया ने वरुण को पकडा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 6:44 PM (IST)

जोया अख्तर के साथ ‘दिल धडकने दो’ करने के बाद खिलजी उर्फ रणवीर सिंह उनकी दूसरी फिल्म ‘गली बॉय’ करने जा रहे थे। रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे, लेकिन अचानक से अपने प्रस्तुतकर्ता आदित्य चोपडा की ओर से आए एक प्रस्ताव को वे ‘ना’ नहीं कहे सके और उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म की तारीखें आदित्य चोपडा को दे दी, जिस कारण से उनके हाथ से जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ निकल गई। अब यह फिल्म वरुण धवन के खाते में चली गई है।


बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

रणवीर सिंह इन दिनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में काम कर रहे हैं। आदित्य चोपडा द्वारा दी गई फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन करेंगे। शिमित अमीन ने आदित्य चोपडा के लिए ‘चक दे इंडिया’ जैसी क्लासिक फिल्म का निर्देशन किया है। वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ पुरस्कारों की दौड में भी स्वयं को सबसे आगे रखा था। इस फिल्म के शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। दस साल बाद शिमित अमीन निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में रणवीर सिंह किस तरह से आदित्य को मना करते। जैसे ही जोया को इस बात की खबर लगी उन्होंने तुरन्त वरुण धवन से संपर्क किया और उन्हें अपनी फिल्म में ले लिया।


सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल

गली बॉयज विवियन फर्नांडिस और नावेद शेख की बायोपिक है, जो रियल लाइफ रैपर्स हैं और मुंबई की गलियों से निकले हैं। जोया अख्तर की फिल्म की पटकथा रीमा कागती ने और गीत गुलजार ने लिखे हैं।
सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!