पेट्रोल 13 पैसे महंगा, डीजल12 पैसे सस्ता

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 6:30 PM (IST)

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के दाम 13 पैसे लीटर बढाने व डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर घटाने का ऎलान किया। नई दरें बुधवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। बता दें,तेल विपणन कंपनियों ने 15 नवंबर को पेट्रोल के दाम 1.46 रूपए व डीजल के दाम 1.53 पैसे प्रति लीटर घटाए थे।

इससे पहले तेल कंपनियों ने दीवाली पर्व गुजरने के बाद पेट्रोल के दाम 89 पैसे व डीजल के दाम 86 पैसे प्रति लीटर बढाए थे जबकि 15 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 1.34 रूपए व डीजल के दाम 2.37 रूपए बढाए थे। तब पेट्रोल के दाम में दो महीने में वह छठी वृद्धि थी। बता दें,पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है। ये तेल कंपनियों के जिम्मे है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने 15 व 30 तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह