ये है दुनिया की सबसे बजुर्ग महिला,हर रोज सेवन करती है...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 3:17 PM (IST)

तस्वीर में आपको जो बुजुर्ग महिला दिख रही है वो है 117 साल की एमा। इन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इटली की रहने वाली एमा का जन्म 29 नवंबर 1899 में हुआ था।

एमा का नाम गिनीज बुक में दर्ज है क्यों कि साल 1899 का जन्मा कोई शख्स इस धरती पर जिंदा नहीं है।

आपको बता दें कि एमा,उत्तरी इटली के शहर वेरबेनिया में रहती हैं। एमा कहती हैं कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एमा अपने लंबे जीवन का राज बताते हुए कहती है कि वो हर रोज अंडों और कुकीज का सेवन करती है। साथ वे कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में काफी कम फल-सब्जियां खाई हैं।




इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी

डॉक्टर्स का कहना है कि अभी उनका मस्तिष्क ठीक काम कर रहा है पर उन्हें सुनने, बोलने में अब दिक्कत होती है। वे ज्यादा देर टीवी भी नहीं देख पातीं। वे अपना ज्याद समय या तो सोते हुए या कुछ खाते हुए बिताती हैं।



इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!

डॉक्टर्स कहते हैं कि उनकी साधारण जीवनशैली ही उनकी लंबी आयु का असली कारण है।
इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!