मनोज तिवारी दिल्ली,राय बिहार भाजपाध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 10:54 AM (IST)

बीजेपी ने मनोज तिवारी के कद में इजाफा कर दिया है,उन्हें दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सतीश उपाध्याय की जगह उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिल्ली के साथ बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बदला गया है। बिहार में नित्यानंद राय को बीजेपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नित्यांनद राय उजियारपुर से लोकसभा सांसद हैं। वहीं बिहार बीजेपी का अध्यक्ष नित्यानंद राय को बनाया गया है। राय मंगल पांडेय की जगह पार्टी के अध्यक्ष बने हैं।

पार्टी ने दिल्ली में मनोज तिवारी को कमान देकर साफ कर दिया है कि उसकी नजर पूर्वांचली वोटों पर है। पिछले करीब एक साल से दिल्ली बीजेपी में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। सांसद मनोज तिवारी शुरु से ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे। हालांकि पवन शर्मा और सांसद महेश गिरी को भी इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

मनोज तिवारी के नाम पर सहमति तीनों एमसीडी के 13 वॉर्डों में हुए उप चुनावों से पहले ही बन गई थी, लेकिन बीच में उप चुनावों की वजह से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के मसले को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था।




खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

मनोज तिवारी दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के बीच वो खासे लोकप्रिय हैं। 2013 में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मनोज तिवारी को 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद पद के लिए टिकट देकर भी पार्टी ने कई पुराने दिग्गजों को चौंका दिया था।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो