समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण ही भामाशाह योजना का उद्देश्य : सीएम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 9:52 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर अमल करते हुए राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। भामाशाह योजना जैसे गरीबोन्नमुखी कार्यक्रम पंडित दीनदयालजी के गरीब-किसान-मजदूर के उदय के सपने को साकार करने की दिशा में की गई पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत में देश की बहुसंख्य आबादी किसान, मजदूर और गरीब को नजरअंदाज नहीं करने की बात कही है। इसी विचार को अपनाकर हमने अन्नपूर्णा भंडार और अन्त्योदय जैसी योजनाएं भी लागू की हैं जिनका उद्देश्य है कि हर वंचित व्यक्ति की सरकार और समाज में भागीदारी बढ़े।

खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

मुख्यमंत्री मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में दीनदयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं एकात्म मानव-दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश चन्द्र शर्मा द्वारा संकलित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांड्मय के 15 खंडों के प्रकाशन का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश और उद्योगों के प्रोत्साहन के साथ कृषि क्षेत्र के विकास के लिए भी विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। पंडित दीनदयाल की शिक्षाओं पर अमल करते हुए हमने किसानों की तरक्की सुनिश्चित करने के लिए हाल ही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया। इस आयोजन की सफलता और किसानों की मांग के चलते अब संभाग स्तर पर भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि पंडित आजादी के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को साध्य के बजाय साधन मानने के सिद्धांत को अपनाया और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन और दर्शन पर आधारित संपूर्ण वांड्मय का प्रकाशन नई पीढ़ी को भारत के राष्ट्र-दर्शन का ज्ञान कराने वाला अद्भुत संग्रह है। इस मौके पर महेश चंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, एकात्म मानव-दर्शन प्रतिष्ठान से जुड़े प्रबुद्धजन, देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के पूर्व तथा वर्तमान कुलपति तथा अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

छह माह में तैयार हो जाएगा स्मारक

बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर में धानक्या रेलवे स्टेशन के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के भव्य स्मारक का निर्माण चल रहा है। देश का पहला ऐसा स्मारक 6 माह में तैयार हो जाएगा। यहां पंडित दीनदयाल के जीवन उनके जीवन-दर्शन और उस पर हुए शोध कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर एकात्म मानव-दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से प्रकाशित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांड्मय की 5 हजार प्रतियां राज्य सरकार द्वारा खरीदने और विभिन्न पुस्तकालयों, संग्रहालयों आदि के माध्यम से आमजन को पढऩे के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो