धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले आगामी चुनाव में परास्त होंगे- शबाना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 7:51 PM (IST)

आजगमगढ़। नगर के नागा बाबा पोखरे पर शबाना आजमी के द्वारा ठण्ड से बचावेे लिए गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने हिन्दू और मुसलमान के नाम पर राजनीती करने वालों को आगामी चुनाव में परास्त करने की बात कही। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष शिव परसाद जायसवाल को गरीबो के लिए कंम्बल बाटने के काम की प्रशंसा की। शबाना ने कहा कि हर सामथ्र्यवान व्यक्ति को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए तथा उसके अपने हाथ खुले रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से ज्यादा पुनीत काम दूसरा कोई नहीं हो सकता। यह भी कहा कि सभी ऊपर वाले की संतान हैं और जो भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो वह अगर ऊपर वाले के बनाये हुये किसी जीव की उपेक्षा करता है तो निश्चित रूप से उसका हिसाब होता है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

शबाना ने कहा कि अगर सभी सामथ्र्यवान व्यक्ति लोगों की मदद के लिए आगे आ जायेगे तो समाज में गरीब बेहतर जीवन जी सकेंगे। गरीब और अमीर एक दूसरे के पूरक होते हैं। सभी का जीवन एक-दूसरे पर निर्भर होता है। ऐसे में सच को स्वीकारना चाहिए और एक दूसरे का हर संभव मदद करना चाहिए। शबाना ने कहा कि गरीबो को दी जाने वाली मदद कभी बेकार नही जाती है। कैफी आजमी ने जो मशाल गरीबो के लिए जलाई थी वह मशाल आज भी जिन्दा है।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

इस दौरान लगभग एक सौ से अधिक लोगो को ठंडक से बचने के लिए कंबल दिया गया। नगर में कबंल बितरण के इस कार्य की शबाना ने सराहना किया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने कैफी आजमी अमर रहे का नारा लगाया। इस मौके पर नगर पचायतं अध्यक्ष शिवप्रसाद जायवाल, राजेश अंशूमान जायसवाल, सोनू ठाकुर, भोला कसोधन, मुकेश सिंह, अनुपम गुप्ता, बाबू भाई, कृष्णा पाण्डेय, कमलेश, हरिश्चन्द सोनी, शान्ति देवी थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह