3000 फीट ऊंची पहाड़ी, बेहद कठिन चढ़ाई और 8 दिन ...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 10:43 AM (IST)

लोगों को भी रिकार्ड बनाने की ऐसी धून सवार रहती है कि लोग क्या कर गुजरते हैं इसका अंदाजा शायद वो खुद भी नहीं लगा सकते हैं। ऐसा कुछ किया चेक रिपब्लिक के रहने वाले एडम ने। एडम ने दुनिया की सबसे लंबी और बेहद कठिन चढ़ाई महज 8 दिन में पूरी कर सबको चौंका दिया है।

आपको बता दें कि एडम ने योशेमिते नेशनल पार्क की 3000 फीट ऊंची पहाड़ी पर 14 नवंबर को चढ़ाई शुरू की। कड़ी मशक्कत से वे 90 डिग्री ऊंची पहाड़ी के टॉप पर आठ दिन बाद पहुंचे। इससे पहले अमेरिकी क्लाइंबर टॉमी काल्डवेल और केविन जोर्गेनसन ने पिछले साल जनवरी में यहां चढ़ाई की थी। लेकिन इन दोनों ने 19 दिन में इसे पूरा किया था।




ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज

एडम ने कहा कि मैं इस वक्त बहुत अद्भुत महसूस कर रहा हूं और मेरा हौसला और बढ़ गया है। हालांकि ये यात्रा उतनी ही कठिन थी,जितनी मैं सोच रहा था। मैंने डेढ़ महीने तक इसकी अच्छी तैयारी की है।



उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी....

आपको बता दें कि इस एडवेंचर स्पोर्ट्स में क्लाइंबर किसी इक्विपमेंट की मदद के बिना रस्सियों के सहारे पहाड़ पर चढ़ता है। इसमें रस्सियों को बोल्ट से बांधते हैं। लेकिन पहाड़ पर बोल्ट ठोकने के लिए ड्रिल मशीन का प्रयोग नहीं करते, बल्कि हथौड़ी से बोल्ट ठोककर पहाड़ पर फिक्स करने पड़ते हैं।
अनोखा कपल,दोनों की उम्र में है 54 साल का फासला