भाजपा की बूथ स्तर की बैठकें शुरु

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 28 नवम्बर 2016, 6:14 PM (IST)

फाजिल्का। आगामी विधानसभा चुनावों के मददेनजर भारतीय जनता पार्टी ने शहर में बूथ स्तर की बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। आज स्थानीय वार्ड नंबर 11 में बूथ नंबर 128 के बीएलए. की बैठक की गई। जिसमें मिशन 2017 को कामयाब बनाने के लिए भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस बैठक में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन और वार्ड नंबर 11 के पार्षद डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले ही बी.एल.ए. का कार्य शुरू हो जाता है और उन्हें पार्टी को और मजबूत करने के लिए कठिन कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से देश भर में बेमिसाल और ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। पंजाब में विकास की गाड़ी को बुलंदियों पर पहुंचाया गया है। फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र में हलका विधायक और स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी की ओर से रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं, जो आज तक भाजपा के अलावा अन्य कोई विधायक नहीं करवा सका। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार द्वारा ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लोगों को काफी फायदा मिला है। उन्होंने बीएलए. को आह्वान किया कि वह भाजपा की नीतियों को घर घर पहुुंचाएं और श्री ज्याणी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का ब्योरा दें।

इस मौके पर अन्यों के अलावा बी.एल.ए. नरिन्द्र कुमार, हरीष कुमार, हेम राज, राज कुमार, कमल प्रजापति, मदन लाल मल्होत्रा, तारा चंद शर्मा, लखविन्द्र, शफन दास, मुंशी राम, विजय कुमार, आकाश वर्मा, राजन, विनय कुमार और गौरव चुघ आदि मौजूद थे।
पैसे की मजबूरी में करवा रहे हैं नसबंदी ! पढ़े पूरा मामला