नोटबंदी में दुल्हे भी परेशान, कैसे लें नकद गिफ्ट

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 नवम्बर 2016, 10:50 PM (IST)

भिवानी। देश में नोटबंदी के बीच दुल्हे दुल्हन भी परेशान हो गए हैं। उन्हें चिंता है कि वे शगुन में मिलने वाली नकद राशि किस आधार पर लें। ऐसा ही नजारा देखने को मिला भुरटाना गांव में। जहां स्वर्गीय राजू के पुत्रों अनिल और पवन की 27 नवम्बर को शादी होने से एक दिन पहले लिए गए लग्न के दौरान दुल्हों ने अतिथियों से गिफ्ट में पांच सौ और एक हजार के नोट नहीं देने का आग्रह किया। इसे लेकर दुल्हों की ओर से सूचनापट्ट भी लगा दिया गया। इसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था। लेकिन इसके बाद दुल्हों के पास पांच सौ और एक हजार के नोटों की संख्या ना के बराबर थी। दुल्हा पवन बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। जबकि अनिल 102 का छात्र रहा है। उनकी शादी कोसली की श्याम कॉलोनी निवासी प्रतिभा और पूजा के साथ हुई है। दोनों दुल्हों ने बताया कि शादी के दौरान अक्सर हजारों रुपए मित्रों और रिश्तेदारों से शगुन के तौर पर मिलते हैं। लेकिन सरकार ने इन नोटों को बंद कर दिया। अगर वे शगुन के तौर पर इन नोटों को लेते तो उन्हे जमा करवाने के लिए बैंकों में जाना पड़ता और भीड़ की मारामारी सहन करनी पड़ती। इसलिए उन्हे यह कदम उठाना पड़ा।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें