धन और ऐश्वर्य के लिए करें इन पेडों की पूजा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 2:44 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पेड़-पौधों की पूजा करने से हमारी कुंडली के दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही जीवन की अनेक परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। आइये जानते है किन पेड़-पौधों की पूजा से हमें क्या फायदा हो सकता है।
तुलसी– जिस घर में रोज़ तुलसी के पौधे की पूजा होती है, देवी लक्ष्मी उस घर को छोड़कर कहीं नहीं जाती। वहां हमेशा सुख-समृधि बनी रहती है।
पीपल– हिन्दू धर्म में पीपल को पूजनीय वृक्ष माना गया है। इसकी पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है, साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

यह भी पढ़े :रूठी किस्मत को मनाने के लिए करें ये तांत्रिक उपाय

यह भी पढ़े :पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

नीम– इसकी पूजा करने से कुंडली के सभी दोष दूर होतेहैं व रोगों से छुटकारा भी मिलता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
बरगद– इसे बड़ व वट वृक्ष भीकहते है। इसकी पूजा से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता हैं व संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। ये बहुत ही पवित्र पेड़ है।

यह भी पढ़े :बच्चों को नजर से बचाने के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़े :तिल से जानें लडकियों का स्वभाव

आंवला– इस पेड़ की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा करने वाले को धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती। उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
बिल्व– इस पेड़ के पत्ते व फल भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं। इसकी पूजा से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं व अकाल मृत्यु से रक्षा होती हैं।

यह भी पढ़े :बनानी है बिगड़ी किस्मत तो ऐसे करें शिवजी की पूजा

यह भी पढ़े :गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!

अशोक– इस की पूजा से सभी प्रकार के रोग-शोक दूर होतेहैं व पारिवारिक जीवन सुखी होता है। किसी विशेष कामना पूर्ति के लिए भी इसकी पूजाकी जाती है।
केला– जिन लोगों की कुंडलीमें गुरु संबंधित दोष होते हैं, वे यदि इस पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ होता है। इसकी पूजा से विवाह के योग भी शीघ्र बनते हैं।

यह भी पढ़े :महाभारत की ये बातें कर देंगी आपको हैरान

यह भी पढ़े :रूठी किस्मत को मनाने के लिए करें ये तांत्रिक उपाय

शमी– इस पेड़ की पूजा से शत्रुओं पर विजय मिलती हैं व कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बनते हैं। दशहरे पर इसकी विशेष पूजा की जाती है।
लाल चन्दन– सूर्य से संबंधित गृह दोष दूर करने के लिए लाल चंदन के पेड़ की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इससे प्रमोशन होने के योग भी बनते हैं।

यह भी पढ़े :बच्चों को नजर से बचाने के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़े :काली मिर्च के दाने संवार देंगे आपकी किस्मत