छलनी में से निहारा चांद, दर्शन कर खोला व्रत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 9:49 PM (IST)

जयपुर। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किए जाने वाला करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा, शहर में रीति रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया । इसके चलते बुधवार को दिनभर बाजार में विशेष चहल-पहल व रौनक देखी गई। रात के अंधेरे में जैसे ही चांद निकला तो महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर उसे और अपने पति को निहारा। व्रत को लेकर महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुटी रहीं, जिन महिलाओं ने पहला करवा चौथ व्रत रखाए उन्होंने अपने पिया को रिझाने के लिए शाम होते ही सजना-संवरना शुरू कर दिया और उस घड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार करने लगीं, जब चांद और पिया के दीदार एक साथ होंगे। वहीं कुछ महिलाओं ने अपने पति के बाहर रहने के कारण उनकी फोटो रखकर तथा फोन पर बातें करके ही अपने व्रत को पूर्ण किया। कुछ स्थानों पर आधुनिक तकनिकी के माध्यम से वीडियो कॉलिंग व अन्य माध्यम से दूर होने के बावजूद पति को निहारा।




यहां सुहाग उजड़ने के भय से नहीं करती महिलाएं करवा चौथ का व्रत

क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार

पूजा के लिए आकर्षक थाली
करवा चौथ व्रत में चांद को पूजने के लिए महिलाओं ने मिठाइयां, खीर व अन्य मिष्ठान बनाकर चांद की पूजा की। सुबह से निराहार व्रत रखने वाली महिलाएं रात होते ही चांद को पूजने के लिए अपने-अपने घरों की छतों पर घूमती नजर आईं। सजी-संवरी महिलाओं के छतों पर एक साथ होने से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो एक और चांद के दीदार पाने को उनकी आंखें तरस रही हों।
बाजार रही रौनक
व्रत के लिए खरीदारी के साथ महिलाओं को उपहार देने के लिए भी बाजार में काफी भीड़ देखी गई। गिफ्ट आइटम की दुकानों और मिष्ठान्न आदि की दुकानों पर दिनभर काफी ग्राहकी रही। इधर, सरार्फा बाजार भी देर रात तक गुलजार रहा। महिलाएं भी दिनभर खरीददारी में व्यस्त रहीं। किसी ने पूजा का सामान खरीदा तो किसी ने सजने संवरने के लिए नए-नए परिधान तथा ज्वेलरी खरीदी। महिलाओं ने अपने दोनों हाथों को मेहंदी से कलात्मक ढंग से सजाया। कई महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर जाकर घंटों इंतजार कर मेहंदी लगवाई। जानकारी अनुसार पार्लर पर कई दिन पहले से महिलाओं द्वारा बुकिंग करा ली गई थी।




सपा विधायक की रासलीला, बार-बालाओं पर लुटा रहे हैं पैसे, SEE PIC

यहां सुहाग उजड़ने के भय से नहीं करती महिलाएं करवा चौथ का व्रत

पति व परिवार की खुशहाली की कामना की
सौभाग्यवती महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर रात में चांद के दर्शन के बाद पति की पराम्परागत तरीके से पूजा की। इसके बाद व्रत खोलकर नाना प्रकार के व्यंजन परिवारजनों को ग्रहण कराकर पति-पत्नी ने आहार किया। महिलाओं द्वारा दान पुण्य भी किया। वहीं चंद्रदेव से पति व परिवार की लम्बी उम्र के लिए कामना की। महिलाओं ने दिनभर गणेशजी, चौथमाता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने चौथमाता मंदिर बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, ताडक़ेश्वर माताजी मंदिर, चौथ माता मंदिर ब्रह्मपुरी स्टैंड स्थित माता के मंदिर में दिनभर पूजा की।

सात भाइयों की एक बहन की कथा सुनी
घर-घर में महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा की, वहीं कई जगह सामूहिक पूजा अर्चना भी की गई। इस दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की मशहूर कथा सात भाइयों की एक बहन सुनी।

ये क्या! विद्या बालन हो गईं वॉन्टेड...

BMW की शानदार फीचर्स वाली 3-सीरीज़ GT कार