बर्ड फ्लू! दिल्ली चिडियाघर किया बंद

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 7:36 PM (IST)

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू के संदिग्ध मामलों के कारण अधिकारियों ने दिल्ली चिडियाघर को दर्शकों के लिए बंद कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह बर्ड फ्लू से लगभग आठ जल पक्षी तथा कुछ बतखों एवं हवासील पक्षियों के प्रभावित होने की रिपोर्ट मिली है जिसकी वजह से अगले आदेश तक चिडियाघर बंद कर दिया गया है।

बताया गया कि कुछ मृत बतखों के नमूनों को जांच के लिए जालंधर और मथुरा भेजा है। ये मामले भारत द्वारा देश को एच5 एन1 या बर्ड फ्लू से मुक्त घोषित करने के लगभग एक महीने बाद आये हैं। अधिकारी ने दावा किया कि इस इन्फ्लुएंजा का मानव पर असर नहीं पडेगा लेकिन चिडियाघर परिसर को एहतियातन बंद किया गया है। केन्द्रीय चिडियाघर प्राधिकरण का एक दल जल्द ही इस चिडियाघर का दौरा करेगा। यहां लगभग 40 हवासील एवं 20 बतखें हैं।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!

क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार