व्यापारी से 70 लाख का सोना लूटा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 7:35 PM (IST)

अमृतसर। सोना लेकर दिल्ली जा रहे एक युवक को हथियार बंद लुटेरों ने रास्ते में लूट लिया। सोना करीब 70 लाख रुपए का है। पीड़ित कुलजीत सिंह सोने का व्यापारी है। वह सोना लेकर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में हथियार बन्द लुटेरों ने उसे रोक लिया। उससे बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। नाकाबंदी करा कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर संजीव के मुताबिक कुलजीत सिंह अमृतसर के बाबा डीप सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। वो आज माल लेकर दिल्ली जाने के लिए स्टेशन के लिए रवाना हुआ। रास्ते में सुनसान इलाका देख कर उसे रोक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।


Exclusive:सपा में नया बवाल,युवा नेता आलाकमान की खिलाफत पर उतरे!

यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी