काला कच्छा गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 4:28 PM (IST)

यमुनानगर। शहर जम्मू कालोनी में एक अक्तुबर की रात को डकैती के मामले में सीआईए स्टाफ ने अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह में काला कच्छा गिरोह जिसे शेख बंगाले गिरोह के नाम से जाना जाता है उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह महाराष्ट्र से संबंध रखता है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सदस्य जिस घर में लूटपाट करते है उसके सदस्यों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर देतें है। फिर वह लूट को अंजाम देते है।