इंटरनेट पर छाया एक चाय वाला, लडकियां हुई दीवानी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 12:45 PM (IST)

कहते हैं सोशल साइट पर कौन कब लोगों की नजरों और जुबान पर छाए इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। तस्वीरों में नजर आ रहा ये युवक पाकिस्तान के इस्लामाबाद का रहने वाला है। वहीं पेशावर चौक पर संडे बाजार में एक चाय की दुकान लगाता है। नीली आंखों वाले हैंडसम युवक की फोटो सोशल साइट्स पर देखकर सभी की नजरें इस पर टिकी रह जाती है। मतलब पीएम नरेंद्र मोदी ने चाय के जरिए भारत में सुर्खियां बटोरी, वहीं मोदी की तरह पाकिस्तान में ये चाय वाला तो अपने लुक्स के चलते दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल यहां एक नीली आंखों वाले हैंडसम युवक को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस युवक ने रातों रात इंटरनेट की दुनिया में अपने नाम का डंका बजा दिया है। एक पाकिस्तानी फोटोग्राफर ने हाल ही में ली गई इस चाय वाले की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट होने के बाद वायरल होने लगी और ट्विटर पर हैशटेग चाय वाला जबरजद्स्त ट्रैंड कर रहा है।चलिए इस युवक के बारें में भी आपको बता दें कि अर्शद नाम के इस चाय वाले ने पाकिस्तान में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि वो 25 साल से इस्लामाबाद में रह रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस चाय की दुकान पर काम करने लगा है। जब उससे पूछा गया कि क्या उसे पता है उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि ट्विटर और इंस्टाग्राम क्या होता है।

अर्शद ने कहा कि वो इस तरह मशहूर होने से खुश है लेकिन जब लोग उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं तो वो परेशान हो जाता है। लोगों ने अब तक उसकी 150 तस्वीरें ले ली हैं। और तो और सबसे दिलचस्प बात ये है कि लड़कियां भी इस चाय वाले के लुक्स पर फिदा हुए बिना नहीं रह पाई। कई लड़कियों ने इसे पाक एक्टर फवाद खान से ज्यादा हैंडसम बताते हुए उसकी दुकान पर चाय पीने की इच्छा जताई है।