मतदाता सूची 20 अक्टूबर तक पूर्ण कर प्रमाण-पत्र दें-जिला निर्वाचन अधिकारी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 12:08 PM (IST)

झांसी। क्षेत्र में स्वयं घर-घर जाकर किये गये कार्यो का सत्यापन करें। जो भी त्रुटियां बी.एल.ओ. द्वारा की गयी तो उन्हें तत्काल सुधारा जाए। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने तहसील सदर स्थित सभागार में उपस्थित लेखपाल/मीन को निर्वाचन कार्यो के सुपरवीजन की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि यष्दि प्रत्येक बी.एल.ओ. द्वारा प्रगति 4 प्रतिशत ही पायी जाती है तो यह माना जायेगा कि सम्बन्धित बी.एल.ओ. द्वारा कार्य पूर्ण समर्पित भाव से नही किया जा रहा हैं। अतः सभी बी.एल.ओ. अपने क्षेत्र में भ्रमण कर 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की बडी संख्या में मतदाता सूची में शामिल करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर मृतक मतदाता का नाम अवश्य सूची से काट दिया जाए। यदि हमेशा के लिए मतदाता शिफ्ट हो गया है तो नोटिस जार कर उसका नाम काटे जाने की कार्रवाई करें। उन्होंने 19 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कर 20 अक्टूबर 2016 को प्रमाण-पत्र दिये जाने के निर्देश दिए।

प्रमाण-पत्र में यह लिखा होगा कि बी.एल.ओ. के क्षेत्र में कोई भी पात्र मतदाता सूची मे आने से वंचित नही है तथा अपात्र शामिल नही हैं।