राजनीति के अखाड़े में उतरेंगे पूर्व सैनिक

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 अक्टूबर 2016, 11:28 AM (IST)

अंबाला। अम्बाला में हुई दो बड़ी रैलियों में देश की राजनीति में एंट्री करने के संकेत दे चुके रिटायर्ड सैनिकों ने आखिर राजनीति में खुलेआम उतरने का ऐलान कर दिया है। इसका खुलासा सेना के रिटायर्ड जनरल और अम्बाला में खडग़ा कोर के पूर्व सीनीयर अधिकारी मेजर जनरल सतबीर सिंह ने किया है। जनरल सतबीर सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हुए कुछ देर के लिए कैंट रेस्ट हाऊस में रूके जहां पूर्व सैनिकों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। एक्स सर्विसमैन वैल्फेयर कमेटी की ओर से यह आयोजन किया गया था।